back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में फिर सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज, विधायक का दावा – जनवरी के पहले हफ्ते में DK शिवकुमार बनेंगे CM

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस में सब कुछ सामान्य होने के दावों के बावजूद सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस में सब कुछ सामान्य होने के दावों के बावजूद सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कांग्रेस के रामनगर से विधायक इकबाल हुसैन ने एक बार फिर दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जनवरी के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री बनेंगे। इकबाल हुसैन को डीके शिवकुमार का करीबी समर्थक माना जाता है। उन्होंने पहले भी यह कहा था कि 6 या 9 जनवरी को कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाएंगे। सोमवार को उन्होंने अपने इस बयान को दोहराते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि शिवकुमार को सत्ता मिलेगी।

विधायक ने 200 फीसदी भरोसे का दावा किया

रामनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इकबाल हुसैन ने कहा,“200 फीसदी डीके शिवकुमार 6 या 9 जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भविष्य की बातें सही बता देते हैं। मैंने उन्हीं से सुनकर यह तारीख बताई है। मुझे भगवान पर भरोसा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी मिल चुकी है, तो उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता, तो नेता इस तरह की बात क्यों कहते।

सत्ता-साझेदारी समझौते की फिर चर्चा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को साल 2023 में हुए कथित सत्ता-साझेदारी समझौते से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जाता है कि चुनाव के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल को लेकर सहमति बनी थी। 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा कर लिया, इसके बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

सिद्धारमैया का साफ बयान

इन अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह पद छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने 19 दिसंबर को विधानसभा में कहा था कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और कांग्रेस आलाकमान “मेरे पक्ष में” है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले ढाई साल तक उनके पद पर बने रहने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों यह कह चुके हैं कि सरकार में सब कुछ ठीक है, लेकिन बार-बार आ रहे बयानों से साफ है कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान अभी खत्म नहीं हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...