back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

4 दिन बाद गिरफ्तारी, 4 घंटे में मिली जमानत: शिवम मिश्रा 20 हजार के मुचलके पर रिहा, पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज

कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिससे कई लोग घायल हो गए थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। चर्चित लैंबॉर्गिनी कार हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज करते हुए उसे 20,000 रुपये के मुचलके और पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दे दी। पुलिस जांच में यह सामने आया था कि हादसे के समय कार शिवम ही चला रहा था।

कोर्ट ने रिमांड की मांग क्यों ठुकराई?

शिवम मिश्रा के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, कोर्ट ने पुलिस की रिमांड अर्जी को खारिज कर दिया और आरोपी को जमानत दे दी। बचाव पक्ष ने दावा किया कि पुलिस ने सरकार के दबाव में आकर कार्रवाई की और गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई। हादसे को लेकर सबसे बड़ा विवाद ड्राइवर को लेकर रहा। पुलिस का कहना है कि शिवम मिश्रा खुद ड्राइविंग सीट पर था, जबकि बचाव पक्ष ने डमी ड्राइवर मोहन लाल का नाम आगे रखा। हालांकि वायरल वीडियो में शिवम को ड्राइविंग सीट से बाहर निकलते देखा गया, जिससे पुलिस का दावा मजबूत हुआ।

पहचान छिपाने की कोशिश का आरोप

हादसे के बाद मौके पर कुछ बाउंसर भी नजर आए, जो कथित तौर पर कार की नंबर प्लेट हटाने या ढकने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास वॉकी-टॉकी भी थे और वे लोगों को मौके से दूर कर रहे थे, इस घटना ने मामले को और विवादित बना दिया। डीसीपी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, पांच टीमों ने छापेमारी कर शिवम मिश्रा को कानपुर से गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही के आरोप भी लगे थे, जिसके बाद ग्वालटोली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद ही गिरफ्तारी की गई।

फरारी के बाद पकड़ा गया आरोपी

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस जब शिवम के घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला गया और टीम को वापस लौटना पड़ा, बाद में गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...