नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कन्नड एक्ट्रेस रान्या राव सोने की तस्करी कनार्टक के एयरपोर्ट से में गिरफ्तारी हुई हैं। कोर्ट ने उन्हें फिलहाल 15 दिनों की पुलिस हिरासत भेज दिया था। इस दौरान राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे है। मामलें में रान्या राव ने केस से जुड़े कई खुलासे किए है। इस दौरान रान्या राव ने अफसरों पर कई आरोप लगाए है।
DRI अफसरो पर गंभीर आरोप
सोने की तस्करी के मामले में अरेस्ट हुई कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने एक बार फिर DRI अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कन्नड़ अभिनेत्री ने कहा कि, उनके साथ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अफसरों ने पूछताछ के दौरान मारपीट, बदसलूकी और गली-गलौज की। पूछताछ के दौरान कई आधिकारियों ने 10 से 12 थप्पड़ मारे। रात दिन मुझे भूखे रखा गया कुछ भी खाने को नही दिया गया। अधिकारियों ने उसे खाली पेपर पर हस्ताक्षर करने पर भी मजबूर किया। इस मामले में रान्या राव DRI के अतिरिक्त महानिदेशक को पत्र लिखा है।
खुद को निर्दोष बताया
उन्होने इस पत्र में खुद को निर्दोष बताया है। इस पत्र में राजस्व के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इस झुठे मामले मं फंसाने का आरोप लगाया है। रान्या राव का कहना है कि ,उनको झूठे मामले में फंसाया गया है। सेाने तस्करी मामले में उनका कहीं से कहीं तक लेना देना नहीं है। रान्या कोर्ट में पेशी के दौरान जज के कुछ सवाल पूछने पर वो रो पड़ी। फिलहाल रान्या को पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
बता दें कि, एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाटक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सौतेली बेटी हैं, हालांकि, अरेस्ट होने पर उनके पिता ने सफाई दी की कई दिनों से बेटी रान्या पिता से अलग रह रही थी। जिसको राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सेाने की तस्वीरी मामले में अरेस्ट किया गया इस दौरान उनसे 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था, जिसको दुबई से तस्करी कर लाया गया था।




