back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा बने दिल्ली के नए लोकायुक्त

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में नए लोकायुक्त को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मिश्रा ने 1984 में पटना के बार काउंसिल में एक वकील के रूप में शुरुआत की थी और 1997 में बिहार सुपीरियर न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने जिला और सत्र न्यायाधीश, सदस्य सचिव, झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण और झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्हें 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था, जहां उन्होंने 2019 में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया और 2021 में सेवानिवृत्त हुए। उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के परामर्श से की गई है। लोकायुक्त को दिल्ली में सार्वजनिक पदाधिकारियों के खिलाफ आरोपों और उससे जुड़े मामलों की जांच करने का काम सौंपा गया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵