back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आप नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ी, SC में टली सुनवाई

Manish Sisodiya: अब इस मामले में मनीष सिसोदिया की राउज एवेन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 22 जुलाई 2024 को होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को अदालत से किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिल रही है। 11 जुलाई 2024 को देश के सर्वोच्च न्यायालय में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की सुनवाई होनी थी लेकिन वो भी आगे के लिए टल गई। आज(15 जुलाई 2024) को राउज एवेन्यू कोर्ट में जब दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई तो, उनकी न्यायिक हिरासत को 22 जुलाई 2024 तब बढ़ा दिया गया। अब इस मामले में मनीष सिसोदिया की राउज एवेन्यूकोर्ट में अगली सुनवाई 22 जुलाई 2024 को होगी। 

मनीष सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

मनीष सिसोदिया पर दिल्ली सरकार में आबकारी मंत्री रहते हुए शराब घोटाला के आरोप हैं। उन्हें सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्च 2023 में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह से मनीष सिसोदिया के खिलाफ अब सीबीआई और ईडी दोनों का दिल्ली शराब घोटाला मामले में केस चल रहा है। 

जिसकी वजह से अब यह सुनवाई टल गई

जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संयज करोल को 11 जुलाई 2024 को सुनवाई करनी थी। लेकिन सुनवाई करने वाली पीठ में शामिल जस्टिस संजय कुमार ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करने को लेकर खुद को निजी वजह से अलग कर लिया था। जिसकी वजह से अब यह सुनवाई टल गई है। बता दें कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों कि जांच चल रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट में अब मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 22 जुलाई 2024 को सुनवाई होनी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵