back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतंकी हमलों के बाद J&K पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, रियासी हमले को लेकर 50 लोगों को हिरासत में लिया

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिव्यू मीटिंग के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके रियासी हमले से संबंध हो सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी वारदातों को लेकर रिव्यू मीटिंग की। जिसके बाद अब जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी आतंकवादी हमले को लेकर 50 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाते हुए अर्नास और माहौर क्षेत्रों में भी जांच शुरू कर दी है। ये क्षेत्र 1995 से 2005 के बीच आतंकवादियों के गढ़ रहे हैं।

महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर की गई कार्रवाई- पुलिस प्रवक्ता

इस संबंध में पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिसकी मदद से पुलिस को इन आरोपियों को पहचानने और उनकी गिरफ्तारी में मदद मिली। ये रियासी हमले की योजना बनाने में शामिल हो सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि व्यापक जांच अभियान चलाते हुए पुलिस ने अर्नास और माहौर के दूर-दराज इलाकों में भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के रियासी में रविवार को तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस पर हमला कर आतंकवादियों ने 9 लोगों की हत्या कर दी। वहीं इस हमले में 41 लोग घायल हो गए। ये सभी तीर्थयात्री शिवखोड़ी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर कटरा के लिए जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में आतंकवादियों ने बस पर हमला कर दिया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। 

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी रिव्यू मीटिंग

वहीं पिछले 4 दिनों में जम्मू कश्मीर के 4 जगहों पर आतंकवादी हमले हुए हैं। जिसको लेकर कल गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ रिव्यू मीटिंग की और उनसे इन आतंकवादी हमलों और सेना के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन की जानकारी ली।

पिछले 4 दिनों में हुए 4 आतंकी हमले

रविवार को हुए रियासी आतंकी हमले के बाद मंगलवार को आतंकवादियों ने कठुआ जिले के एक गांव में फायरिंग की। उसके अगले दिन डोडा जिले में आतंकवादियों ने आर्मी कैंप पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में अर्मी के 5 जवान घायल हो गए। वहीं 1 पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। 

पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस और सुरक्षा बलों ने इन सभी आतंकी वारदातों को लेकर 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी आतंकी हमले में शामिल 2 आतंकियों का स्केच जारी किया है तथा उनपर 20 लाख रुपये का इनाम भी रखा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है जिसका मकसद युवाओं को कुछ निर्धारित विशेष क्षेत्रों (जैसे IT, हेल्थ, कंस्ट्रक्शन, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵