back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोले-पंचायतों का चुनाव कराने से डर रही है हेमंत सरकार

रांची, 27 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड प्रदेश भाजपा ने राज्य में पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने के एक साल बाद भी चुनाव नहीं कराये जाने पर हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी प्रखंडों में धरना दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश रांची के नामकुम प्रखंड के समक्ष दिये गये धरना में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार की कलई खुलने के डर से पंचायतों के चुनाव टाल रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव से गांवों में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल होगी और ग्राम स्वराज का उद्देश्य पूरा होगा। ग्राम विकास का काम तेजी से हो सकेगा, पर यह तानाशाह और निरंकुश सरकार अहंकार से भरी हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने में लगी है। पार्टी कार्यकर्ता इस सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। पंचायत चुनाव जल्दी कराने को बाध्य करेंगे। उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भी राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। गड़बड़ी के ठोस सबूतों के बाद भी सरकार इस मामले में कार्रवाई से भाग रही है। विभिन्न प्रखंडों में दिये गये धरने में भाजपा के सांसदों और विधायकों के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री प्रदीप वर्मा और बालमुंकुंद सहाय सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। धरने के बाद विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपे गये। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...