मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जय भानुशाली, जो फिलहाल गायन रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 की मेजबानी कर रहे हैं, उन्होंने हालिया एपिसोड की शूटिंग के दौरान अनुभवी अभिनेत्री जया प्रदा के साथ बातचीत की। अभिनेत्री ने विभिन्न प्रतियोगियों के साथ भी बातचीत की है और इस कार्यक्रम में उनके बॉलीवुड सफर के बारे में भी बात की है। उन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी प्रतिद्वंद्विता का उल्लेख भी किया है और इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ तमाम महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं। कार्यक्रम में जयाप्रदा ने उस चीज को लेकर निश्चित रूप से जय को प्रभावित किया है कि उन्होंने यहां खुद को कैसे आगे बढ़ाया है। इस बारे में जय ने बात करते हुए कहा, जया जी एक शानदार इंसान हैं। उन्होंने अन्य अभिनेताओं के साथ अपने समीकरण के बारे में बात की और हर तरह की प्रतिद्वंद्विता के बारे में खुलकर बात की। मुझे लगता है कि वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो दिल से क्रिस्टल क्लियर हैं। यह उनके साथ एक दिलचस्प एपिसोड रहा और हमने सेट पर बहुत मजा किया। इंडियन आइडल सीजन 12 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके




