नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। BJP ने सोमवार को फिर से जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों को लेकर सूची निकाली है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले भी पार्टी ने अपनी सूची निकाली थी लेकिन इसे वापस ले लिया। अब अंतिम सूची निकाली गई है। इस सूची की खास बात ये है कि इसमें पहली महिला उम्मीदवार को शामिल किया गया है। यह उम्मीदवार शगुन परिहार हैं जो किश्तवाड़ से हैं।
नई सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं।
विधानसभा सीट प्रत्याशी
पंपारे – सैयद शौकत यूर अंद्राबी
राजपोरा – अर्शीद भट्ट
शोपियां – जावेद अहमद कादरी
अनंतनाग पश्चिम – मोहम्मद रफीक वानी
अनंतनाग – अधिवक्ता सैयद वजाहत
श्रीवाड़ा बिजबेहरा – सोफी यूसुफ
शानगुस अनंतनाग पूर्व – वीर सराफ
इंदरवल – तारिक कीन
किश्तवाड़ – शगुन परिहार
पाडेर – नागसेनी – सुनील शर्मा
भदरवाह – दलीप सिंह परिहार
डोडा – जय सिंह राणा
डोडा पश्चिम – शक्ति राज परिहार
रामबन – राकेश ठाकुर
बनिहाल – सलीम भट्ट
इस बार की सूची में एक खासियत है कि इतने लोगों के बीच में पार्टी ने अपनी पहली महिला उम्मीदवार निकाली है। यह उम्मीदवार हैं शगुन परिहार जो बीजेपी की दिग्गज नेता अनिल परिहार की भतीजी हैं व अजित परिहार की बेटी हैं।
अपनी उम्मीदवारी पर शगुन ने कहा कि “मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि किश्तवाड़ की लोग, किश्तवाड़ की इस बेटी को खुले दिल से स्वीकार करेंगे। यह चुनाव सिर्फ शगुन परिहार या अजीत और अनिल परिहार के परिवारों के लिए नहीं है, बल्कि उन सभी परिवारों के लिए है, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है। मुझे विश्वास है कि यहां का हर व्यक्ति मुझे आगे का रास्ता दिखाएगा।”
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव 10 सालों के बाद चुनाव होने वाले हैं। यह चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे और काउंटिग 4 अक्टूबर को होगी। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच चुनावों को लेकर गठबंधन हुआ है।
Raftaar News | WhatsApp Channel





