back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘कब्र या मजार को तोड़ना ठीक नहीं,’ महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद पर बोलीं मायावती

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद के चलते नागपुर में हिंसा भड़क गई। इस विवाद पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर छीड़ी जंग में हिंसा भड़क चुकी है। बीती रात विवाद के चलते नागपुर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, कल यानी 17 मार्च को संभाजी नगर में बनी औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदेश भर में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नागपुर शहर में हिंसा में तब्दील हो गया। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रदर्शन के चलते नागपुर में हिंसा 

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद के चलते नागपुर में हिंसा भड़क गई। हाल ही में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कब्र हटाने को लेकर अल्टीमेटम दिया था। अगर नहीं हटाते है तो प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस विरोध प्रदर्शन के चलते नागपुर शहर में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच भी इस मुद्दें को लेकर छिड़ी खींचतान पर महाराष्ट्र की सियासत उफान पर है। इस ताजे मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है।  

BSP सुप्रीमो मायावती बोलीं- सौहार्द बिगड़ रहा

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपने X पर लिखा, ‘किसी की कब्र या मजार को नुकसान पहुंचाना या तोड़ना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द को नुकसान पहुंच रहा है। महाराष्ट्र सरकार को नागपुर में उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा स्थिति खराब हो सकती है, जो ठीक नहीं है।’

हिंसा पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष भड़के

बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद छीड़ा हुआ है। इस मामले में बीती रात को नागपुर में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा के चलते महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल भड़क गए। उन्होंने नागपुर में सोमवार रात को हुई हिंसा प्रदेश के गृह विभाग की विफलता बताया। उन्होने कहा कि, सरकार के मंत्रियों लगातार पिछले कुछ दिन से जानबूझकर भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे। जिस वजह से क्रब का मुद्दा गरमाता गया, विवाद छिड़ा और हिंसा हुई। इससे पहले हर्षवर्धन सपकाल ने फडणवीस के कार्यकाल की तुलना औरंगजेब के शासन से की थी। 

दूसरी ओर बीती रात नागपुर में हुई हिंसा को लेकर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस हिंसा के चलते मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति रहने की आग्रह करते हुए वीडिया जारी किया …

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...