back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांप द्वारा 7 बार काटने का दावा करने वाले विकास पर जांच टीम ने किया खुलासा, सीएमओ ने सौंपी डीएम को रिपोर्ट

UP News: सीएमओ की जांच टीम ने 4 दिन बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शख्स ने दावा किया है कि उसको सांप ने 40 दिन के अंदर 7 बार काटा है। इस शख्स का नाम विकास दुबे बताया जा रहा है। विकास दुबे के इस दावे के बाद प्रशासन हरकत में आया और डीएम ने इसको लेकर जांच के आदेश दे दिए थे। यह मामला इतना बढ़ गया था कि मीडिया की सुर्खियों में आ गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए CMO ने जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की। जिसकी जांच रिपोर्ट सीएमओ ने 16 जुलाई 2024 को डीएम को सौंप दी है। सीएमओ द्वारा बनाई गई डॉक्टर की जांच टीम में तीन सदस्य थे। इस टीम के अनुसार विकास दुबे को केवल एक ही बार सांप ने काटा है, इस बात की पुष्टि जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में की है। सीएमओ की जांच टीम ने 4 दिन बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। 

डिप्टी सीएमओ ने जानकारी दी कि विकास दुबे को स्नेक फोबिया है

डिप्टी सीएमओ आरके वर्मा ने जांच के बाद बताया कि विकास दुबे ने छह बार इलाज के जो पर्चे दिखाए है, उसके अनुसार विकास दुबे को सांप के काटने वाला “एंटीवेनम” इंजेक्शन लगाया गया है। इसके साथ ही युवक को एंटीबायोटिक और अन्य इंजेक्शन भी लगाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ ने जानकारी दी कि विकास दुबे को स्नेक फोबिया है। उन्होंने बताया कि विकास दुबे के परिवार वालों से बात करके उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज करवाया जाएगा। 

विकास दुबे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के सौरा गांव का निवासी है

विकास दुबे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले सौरा गांव का निवासी है। उसकी उम्र 24 वर्ष है। विकास दुबे का दावा है कि सांप ने उसको 40 दिन में 7 बार काटा है। उसको पहले से ही सांप के काटने का आभास हो जाता है। इसलिए वह सांप से बचने के लिए अपने रिश्तेदारों के वहां भागकर गया, लेकिन सांप ने उसको वहां भी काट लिया। जिसके बाद उसे तबियत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 

सीएमओ ने अपने नेतृत्व में जांच कराकर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है

विकास का दावा है कि सांप ने उसे सपने में आकर कहा है कि वो उसे 9 बार डसेगा। सांप ने उसको सपने में आकर यह भी कहा है कि वह आठ बार तो बच गया, लेकिन नवीं बार वह किसी भी हाल में नहीं बच पाएगा। जिसके बाद विकास दुबे के परिजन खूब घबरा गए थे और उन्होंने विकास की जान बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद सीएमओ ने अपने नेतृत्व में जांच कराकर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...