back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

29 फोन की जांच पूरी, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल मई के अंत तक पेगासस जांच रिपोर्ट सौंपेगा

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त तकनीकी समिति ने अदालत को सूचित किया है कि वह मई के अंत तक पेगासस जांच रिपोर्ट सौंप देगी। प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पर्यवेक्षी न्यायाधीश को तकनीकी समिति की रिपोर्ट की जांच करनी होगी और शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश को तकनीकी समिति की सिफारिशों की जांच करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी। समिति ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि 29 मोबाइल उपकरणों की जांच की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने समिति की मांग के अनुसार समय बढ़ाया है। यह नोट किया गया कि तकनीकी समिति ने कुछ फोन की जांच की है और दूसरों को इसके समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। अंतिम रिपोर्ट जून के मध्य में शीर्ष अदालत में प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। शीर्ष अदालत ने कहा कि विशेषत: तकनीकी समिति द्वारा प्रक्रिया चार सप्ताह में समाप्त की जानी चाहिए और पर्यवेक्षी न्यायाधीश को सूचित किया जाना चाहिए। जुलाई में इस मामले की फिर सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति रवींद्रन तकनीकी समिति के कामकाज की देखरेख कर रहे हैं और उन्हें आलोक जोशी, पूर्व आईपीएस अधिकारी और डॉ संदीप ओबेरॉय, अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रो-तकनीकी आयोग) संयुक्त तकनीकी समिति में उप समिति द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। याचिकाओं का एक बैच, जिसमें अधिवक्ता एम.एल. शर्मा, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास, पत्रकार एन. राम, आईआईएम के पूर्व प्रोफेसर जगदीप चोककर, नरेंद्र मिश्रा, परंजॉय गुहा ठाकुरता, रूपेश कुमार सिंह, एस.एन.एम. आबिदी और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को पेगासस जासूसी आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए दायर किया गया था। पेगासस जासूसी कांड का खुलासा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से हुआ था। रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र था कि 2017 में जब भारत सरकार ने इस्राइल से दो अरब डॉलर का मिसाइल सौदा किया था तभी पेगासस स्पाईवेयर भी खरीदा गया था। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी। हालांकि, सरकार ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था। –आईएएनएस एसकेके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...