back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स की सबसे बड़ी कंपनी Infra.Market की IPO लाने की तैयारी, 8 इनवेस्टमेंट बैंकों से हुई बात

Infra.Market: सौविक सेनगुप्ता और आदित्य शारदा ने वर्ष 2016 में Infra.Market की शुरुआत की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत की कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स की सबसे बड़ी कंपनी इंफ्रा. मार्केट IPO लाने की तैयारी का रही है। बता दें कि इंफ्रा.मार्केट में एस्सेल, टाइगर ग्लोबल और नेक्सस वेंचर्स जैसे बड़े निवेशकों का पैसा लगा हुआ है। इंफ्रा.मार्केट अपने IPO को शेयर मार्केट में लाने की तैयारी को लेकर 8 इनवेस्टमेंट बैंकों का नाम तय कर चुकी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंफ्रा.मार्केट ने IIFL कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स, HSBC सिक्योरिटीज, ICICI सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज कIPO के लिए एडवाइजर के रूप में चुना है। 

इंफ्रा.मार्केट ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी इन शेयरों की बिक्री करेगी

अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इंफ्रा. मार्केट के IPO की डील कितनी बड़ी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंफ्रा. मार्केट के IPO 50 करोड़ डॉलर(4194.50 करोड़ रुपये) से 70 करोड़ डॉलर(5872.30 करोड़ रुपये) की रेंज तक हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंफ्रा.मार्केट के IPO के तहत नए शेयर जारी किए जाएंगे। इंफ्रा. मार्केट ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी इन शेयरों की बिक्री करेगी।    

वर्ष 2016 में Infra.Market की शुरुआत हुई 

बता दें कि सौविक सेनगुप्ता और आदित्य शारदा ने वर्ष 2016 में Infra.Market की शुरुआत की थी। यह कंपनी एग्रीगेट्स, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स, रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC),इक्विपमेंट सॉल्यूशंस, AAC (ऑटोक्लेव्ड ऐरेटेड कंक्रीट) ब्लॉक्स, प्लाईवुड, और लेमिनेट्स, MD, पाइप और फिटिंग्स की बिक्री करती है। इंफ्रा. मार्केट टाइल्स, इलेक्ट्रिकल आइटम्स, बाथ फिटिंग्स, वॉर्डरोब्स और डिजाइनर हार्डवेयर, मॉड्यूलर किचन की बिक्री अपने खुद के ही लेबल पर करती है।    

इंफ्रा. मार्केट के निवेश और अधिग्रहण के बारें में

आइए अब हम आपको इंफ्रा. मार्केट के निवेश और अधिग्रहण के बारें में बताते हैं, इंफ्रा. मार्केट ने सितंबर 2021 में भारत की सबसे बड़ी नॉन-सीमेंट रेडी-मिक्स कंक्रीट कंपनी आरडीसी कंक्रीट को 730 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। इसके बाद आरडीसी कंक्रीट ने अपनी 10 फीसदी की हिस्सेदारी को भी बेचने का फैसला लिया और 2 करोड़ डॉलर में इस हिस्सेदारी को आशीष कचोलिया और बाकी निवेशकों को बेच दिया था। Infra.Market ने शालीमार पेंट्स (Shalimar Paints) की 24% हिस्सेदारी को भी जनवरी 2022 में 270 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत, 200 अंक उछला Sensex; Nifty 25,500 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...