जम्मू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सोमवार तड़के पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया और एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने कहा, 03/04 अप्रैल 2022 की रात को, भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर, जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। ऑपरेशन जारी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम




