back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर पुलिस ने मोस्ट वान्टेड क्रिमिनल्स पर रखा पूरे 1 रुपये का ईनाम, जानें इसके पीछे क्‍या है पुलिस का मकसद

फरार बदमाशों को ढूंढने एक ओर पुलिस हजारों-लाखों रुपए के इनाम की घोषणा करती है तो वहीं इंदौर पुलिस ने दो फरार बदमाशों पर सिर्फ एक रुपए का इनाम रखा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरार बदमाशों को ढूंढने के लिए एक ओर पुलिस द्वारा जहां हजारों-लाखों रुपए के इनाम की घोषणा होती है तो वहीं दूसरी ओर इंदौर पुलिस ने दो फरार बदमाशों पर सिर्फ एक रुपए का इनाम रखा है। इसके पीछे की वजह जानने के लिए पढें यह पूरी खबर। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बदमाशों के खौफ को कम करने के लिए इस तरह का प्रयास किया गया है। हजारों रुपए का इनाम घोषित होने पर बदमाश खुद को बड़ा बदमाश बता कर लोगों में खौफ पैदा करते थे। इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में फरार बदमाशों पर 1-1 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन बदमाशों के पोस्टर जारी कर उनकी तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया है। 

पहला मामला अर्जुन माली हत्याकांड से जुड़ा है। पहले केस में गवाह को धमकाने वाले आरोपी सौरभ पर 1 रुपये का इनाम है। सौरभ ने अपने साथी शानू सागर के साथ मिलकर अर्जुन माली की हत्या की थी। अर्जुन माली खुद भी एक अपराधी है। इस हत्याकांड मामले में उसका दोस्त गवाह बना था। पुलिस ने शानू को उसी रात गिरफ्तार कर लिया लेकिन सौरभ फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है । 

वहीं दूसरा मामला सदर बाजार इलाके का है, जहां तबरेज नाम के युवक ने एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जूना रिसाला में रहने वाला तरबेज इस घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी तबरेज पर 1 रुपये का इनाम घोषित किया है। 

बदमाशों का खौफ कम करना है मकसद 

DCP विनोद मीणा ने कहा कि इन बदमाशों पर 1 रुपये का इनाम सांकेतिक रूप से रखा गया है ताकि यह संदेश दिया जा सके कि कानून के सामने अपराधियों का कोई डर नहीं है। हजारों रुपए का इनाम घोषित होने पर बदमाश खुद को बड़ा बदमाश बता कर लोगों में खौफ पैदा करते थे। इनाम छोटा है लेकिन इन बदमाशों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Hariom Valmiki Murder Case: रायबरेली में दलित युवक की हत्या, परिवार बोला- ‘बुलडोजर कार्रवाई करे सरकार’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 2 अक्टूबर को दलित युवक हरिओम को चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...