नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पिछले दो दिनों से देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में मची अफरा-तफरी अब जल्द खत्म हो सकती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने क्रू रोस्टर से जुड़ा अपना सख्त आदेश वापस ले लिया है। इसके बाद इंडिगो को बड़ी राहत मिली है और उड़ानों के सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है। DGCA ने वह नियम वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी नहीं दी जा सकती। यह आदेश पहले क्रू की थकान रोकने के लिए लागू किया गया था, लेकिन एयरलाइंस ने इसे अव्यवहारिक बताया था।
क्यों बदला DGCA ने अपना फैसला?
DGCA ने यह फैसला DGCA-22011/04/2021-FSD दिनांक 20 जनवरी 2025 के पुराने आदेश की समीक्षा के बाद लिया है। पहले नियम के तहत 7 दिन काम के बाद 48 घंटे का लगातार आराम जरूरी था इसके बदले छुट्टी देना मना था एयरलाइंस का कहना था कि इससे रोस्टर बनाना मुश्किल हो रहा था और उड़ानों पर बड़ा असर पड़ रहा था। 48 घंटे में 600 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, देशभर में हड़कंप इस सख्त नियम के चलते इंडिगो को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
सिर्फ 48 घंटों में 600 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
इंडिगो रोजाना 2200 से ज्यादा उड़ानें उड़ाता है दिल्ली में 135 डिपार्चर और 90 अराइवल रद्द बेंगलुरु में 52 अराइवल और 50 डिपार्चर कैंसिल हैदराबाद में 92 फ्लाइट्स रद्द इस वजह से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इंडिगो ने माना प्लानिंग में हुई बड़ी गलती DGCA के सामने इंडिगो ने स्वीकार किया कि क्रू थकान नियमों को अपनाने में गलत फैसले और कमजोर प्लानिंग रही इसके लिए दो साल की तैयारी जरूरी थी इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस गिरकर 8.5% तक पहुंच गया गौरतलब है कि इंडिगो के पास भारत के घरेलू एविएशन मार्केट का करीब 60% हिस्सा है।
पहले क्रू के लिए क्या-क्या सख्त नियम थे?
DGCA ने पहले क्रू की थकान को रोकने के लिए ये नियम बनाए थे 7 दिन काम के बाद 48 घंटे का लगातार रेस्ट नाइट ड्यूटी रात 12 से सुबह 6 बजे तक नाइट लैंडिंग पहले 6, अब सिर्फ 2 लैंडिंग की अनुमति लगातार 2 से ज्यादा रातों की ड्यूटी पर रोक लंबी इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद 24 घंटे का रेस्ट प्री-फ्लाइट और पोस्ट-फ्लाइट ड्यूटी सीमित अब इनमें से कुछ नियमों में ढील दी गई है। इंडिगो ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा: “हम यह कंफर्म करते हैं कि 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने वाली इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें रात 11:59 बजे तक रद्द रहेंगी। अचानक हुई इस स्थिति के लिए हम अपने सभी यात्रियों से दिल से माफी मांगते हैं।




