back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय रेलवे ने इस रूट पर 14 ट्रेनें की रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट, देंखे लिस्‍ट

भारतीय रेलवे ने राजनांदगांव-कलमना सेक्शन में तीसरी लाइन जोड़ने के काम के चलते 14 ट्रेनों को रद्द किया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे, जो रोजाना करोड़ों लोगों को उनके काम और घर से जोड़ती है, इस बार कुछ विकास कार्यों के चलते यात्रियों को अपनी योजना बदलने की जरूरत बता रही है। राजनांदगांव-कलमना रेल सेक्शन में तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद भविष्य में ट्रेन की रफ्तार बढ़ाना, भीड़ कम करना और ट्रैफिक सिस्टम को और बेहतर बनाना है। हालांकि, इस निर्माण कार्य का तुरंत असर मौजूदा ट्रेन संचालन पर पड़ा है। 

जानकारी के अनुसार, रेलवे ने 24 जनवरी से 31 जनवरी तक इस सेक्शन की 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कुछ डेमू ट्रेनें अपने तय स्टेशन तक नहीं पहुंचेंगी और रास्ते में ही समाप्त हो जाएंगी। इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। यह कदम आखिरी मिनट की परेशानी और समय की बर्बादी से बचाने के लिए जरूरी है।

राजनांदगांव-कलमना रूट पर 14 ट्रेनें कैंसिल

दरअसल,‍ राजनांदगांव–कलमना सेक्शन में तीसरी रेल लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा है, इसका सीधा असर ट्रेन संचालन पर पड़ा है। इस निर्माण कार्य के चलते 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 14 ट्रेनें रद्द की गई हैं। सबसे अधिक प्रभावित लोकल पैसेंजर, मेमू और डेमू ट्रेनें हैं, जिन पर रोजाना हजारों यात्री निर्भर करते हैं। खासकर छोटे कस्बों के दफ्तर जाने वाले लोग और छात्र वर्ग इस दौरान ज्यादा सतर्क रहें।

रेलवे का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि भविष्य में ट्रैफिक सुचारू और यात्रा समय कम किया जा सके। फिलहाल यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये ट्रेनें हुईं रद्द 

ट्रेन नंबर 58817 तुमसर रोड-पैसेंजर

ट्रेन नंबर 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर

ट्रेन नंबर 58815 इतवारी-तिरोडी पैसेंजर

ट्रेन नंबर 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर

ट्रेन नंबर 68715 बालाघाट-इतवारी-तिरोडी मेमू

ट्रेन नंबर 68714 इतवारी-बालाघाट मेमू

ट्रेन नंबर 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू

ट्रेन नंबर 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू

ट्रेन नंबर 68743 गोंदिया-इतवारी मेमू

ट्रेन नंबर 68744 इतवारी-गोंदिया मेमू

ट्रेन नंबर 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू

ट्रेन नंबर 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू

ट्रेन नंबर 68713 गोंदिया-इतवारी मेमू

ट्रेन नंबर 68716 इतवारी-गोंदिया मेमू

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵