भारतीय नौसेना ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। भारतीय नौसेना में नौसैनिक के रूप में अपने भविष्य की शुरूआत करने का यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।
अक्टूबर 2021 में आरंभ होने वाले बैच के लिए मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) के लिए नौसेनिक के रूप में अविविहत पुरुष अभियर्थियों से ई आवेदन पर आमंत्रित करने को कहा गया है। नौसेना में 350 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहें हैं। विभिन्न राज्यों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए क्वालीफाइंग कट ऑफ अलग अलग हो सकती है।
किस पद के लिए निकली वैकेंसी
नौसैनिक
कौन कर सकता है अप्लाई (योग्यता)
किसी भी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा 10वीं की पास की हो।
आयु सीमा
इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले युवाओं का जन्म 01 अप्रैल 2001 से 30 सितंबर 2004 के बीच का होना चाहिए।
परीक्षा
इसमें आवेदन करने के बाद लिखित व शारीरिक परीक्षा होगी।
लिखित परीक्षा 30मिनट की होगी, जिसमें 10वीं के विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि शारीरिक परीक्षा में आवेदक को 1.6 कि.मी की दौड़ 7 मिनट, 20 उठक-बैठक, 10 पुशअप करने होंगे। इसके साथ ही मेडिकल टेस्ट भी होगा।
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन
उम्मीदवार www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं।
अंतिम तिथि
आवेदन 19 जुलाई से 23 जुलाई तक किये जाएंगे।
विशेष – इस नौकरी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए नौसेना की वेबसाइट या रोजगार समाचार का 17-23 जुलाई का अंक देखें।




