back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएसआईएस-तालिबान के ड्रग्स नेटवर्क से सामूहिक रूप से निपटेंगे भारत, श्रीलंका और मालदीव

पणजी, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत, श्रीलंका और मालदीव सामूहिक रूप से कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर आईएसआईएस और तालिबान द्वारा संचालित ड्रग्स के व्यापार से निपटेंगे। गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि आईएसआईएस और तालिबान की फंडिंग बंद हो गई है, इसलिए दोनों चरमपंथी समूह ड्रग्स के व्यापार के माध्यम से आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, चूंकि बहुत सारी फंडिंग बंद हो गई है, इसलिए अब आईएसआईएस और तालिबान की अधिकांश आय ड्रग्स के व्यापार के माध्यम से ही हो रही है। सिंह ने आगे कहा, यह ड्रग्स का व्यापार मकरान तट से आगे बढ़ता है, अफ्रीका के पूर्वी तट तक जाता है, फिर पूर्व में सभी द्वीप क्षेत्रों के माध्यम से चलता है जो मूल रूप से पर्यटन उन्मुख अर्थव्यवस्थाएं हैं। ड्रग्स श्रीलंका में जाती है, भारत में जाती है और निश्चित रूप से दुनिया भर में भेजी जाती है। उदाहरण के लिए मालदीव, श्रीलंका और हम (भारत) ऐसे अभियान चलाने जा रहे हैं, जहां खुफिया जानकारी मिलते ही हम इनसे निपटेंगे। एडमिरल सिंह ने यह भी कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं के बीच सामूहिक समुद्री क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, दूसरी चीज जो हम करने की कोशिश कर रहे हैं, वह सामूहिक समुद्री क्षमता है। प्रत्येक देश के पास भौगोलिक स्थिति, कुछ कार्यों का ज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा जनशक्ति है, इसलिए इस क्षेत्र में हम सामूहिक समुद्री क्षमता का निर्माण करना चाहते हैं। हम क्षमता बढ़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं – क्षमता का मतलब प्रशिक्षण है। उदाहरण के लिए श्रीलंका के पास बहुत अच्छी जानकारी है कि स्थिति को कैसे संभालना है – वे अकेले हैं, जिन्होंने एक बड़े आतंकवादी संगठन को सफलतापूर्वक संभाला है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵