नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत ने शनिवार को अपना पहला हाइब्रिड रॉकेट RHUMI1 लॉन्च किया। इसे तमिलनाडू की स्टार्टअप कंपनी स्पेस जोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप के साथ मिलकर विकसित किया गया है। शनिवार को चेन्नई के थिरुविदंधई से लॉन्च किया गया। यह रॉकेट 3 क्यूब सैटेलाइट और 50 PICO सैटेलाइट लेकर मोबाइल लॉन्चर के जरिए suborbital trajectory में लॉन्च किया गया।
रिसर्च के उद्देश्य से ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज पर डेटा कलेक्ट करेगी
यह रिसर्च के उद्देश्य से ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज पर डेटा कलेक्ट करेगी। RHUMI1 में जेनरिक फ्यूल बेस्ड हाइब्रिड मोटर, और बिजली से चलने वाला पैराशूट डिप्लॉयर लगा हुआ है। RHUMI 100 प्रतिशत pyrotechnic free है और इसमें 0 प्रतिशत TMT है। RHUMI मिशन का नेतृत्व आनंद मेगालिंगम कर रहे हैं जो स्पेस जोन इंडिया के फाउंडर हैं। उनके मेंटर डॉ मिल्सवामी अन्नादुरई हैं। यह इसरो के सैटलाइट सेंटर के पूर्व डायरेक्टर रह चुके हैं। RHUMI में लिक्विड और सॉलिड फ्यूल प्रोपेलेंट सिस्टम लगे हैं। इससे इसकी एफिशिएंसी बेहतर होगी और ऑपरेशनल कॉस्ट कम होगी।
क्या है कंपनी स्पेस जोन और क्या करती है
स्पेस जोन एक एयरो टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसका लक्ष्य स्पेस इंडस्ट्री में लो कॉस्ट लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है। यह Aerodynamic principles,सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रॉकेट टेक्नोलॉजी में ट्रेनिंग कराती है। वह इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को लेकर जागरुक करती है। यह प्राइवेट संस्थानों, इंजीनियरिंग, आर्ट और साइंस कॉलेज और प्राइवेट और साइंस कॉलेज के साथ मिलकर काम करती है।
यह व्हीकल 150 PICO satellite research experiment cubes का पेलोड ले जाने में सक्षम है
साल 2023 में डॉक्टर APJ Abdul kalam student satellite launch के जरिए देश भर के सरकारी, पब्लिक और आदिवासी स्कूलों के 2500 से अधिक स्टूडेंट्स ने स्टूडेंट सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन में योगदान दिया। यह व्हीकल 150 PICO satellite research experiment cubes का पेलोड ले जाने में सक्षम है।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News




