back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत ने सोमालिया में आतंकी हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने सोमालिया के मोगादिशु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले की शनिवार को कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। यह हमला 23 मार्च को हुआ था, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। अलकायदा से जुड़े अल शबाब ने कहा कि हमले के पीछे उसका हाथ है। विदेश मंत्रालय ने कहा, अल शबाब द्वारा की जा रही आतंकवादी घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। आतंकवाद सिर्फ सोमालिया के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। मंत्रालय ने कहा, हम अल शबाब के खिलाफ सोमाली बलों और सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन (एएमआईएसओएम) द्वारा किए गए अभियानों के लिए अपना पूर्ण समर्थन दोहराते हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में सोमालिया के साथ खड़े रहना चाहिए। भारत एक स्थिर, सुरक्षित और शांतिपूर्ण भविष्य की सामूहिक इच्छा में सोमालिया और उसके लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को मोगादिशु में अदन एडे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के क्षेत्र में और 23 मार्च को बेलेडवेयने, हिर्शबेल में हुए आतंकवादी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पीड़ितों के परिवारों और सोमालिया सरकार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने हमले के दौरान सोमाली सुरक्षा बलों और सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन (एएमआईएसओएम) कर्मियों द्वारा किए गए बलिदानों को मान्यता दी और सम्मानित किया। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵