back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत का चीन पर प्रहार, अरुणाचल की महिला को 18 घंटे रोके रखने पर जवाबदेही और मुआवजे की मांग

चीन ने शंघाई एयरपोर्ट पर एक अरुणाचल की भारतीय महिला को उसके पासपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश लिखा होने के कारण 18 घंटे रोके रखा,भारत ने इसे संप्रभुता का अपमान बताते हुए चीन से जवाबदेही और मुआवज़ा मांगा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जब चीन के शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला यात्री को 18 घंटे तक हिरासत में रखा गया। चीन के आव्रजन अधिकारियों ने महिला के भारतीय पासपोर्ट को अमान्य बताते हुए उसे रोकने की कार्रवाई की।

भारत ने चीन की इस कार्रवाई को अपनी संप्रभुता का अपमान और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नियमों का खुला उल्लंघन बताया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश तनावपूर्ण संबंधों को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

पासपोर्ट पर ‘अरुणाचल’ लिखा होने के कारण किया गया अपमान

सरकारी सूत्रों के अनुसार, महिला यात्री पेमा वांगजोम थोंगडोक 21 नवंबर को लंदन से जापान की यात्रा कर रही थीं। शंघाई एयरपोर्ट पर ट्रांजिट हॉल्ट के दौरान उन्हें रोक लिया गया।चीनी आव्रजन अधिकारियों ने महिला के भारतीय पासपोर्ट को केवल इसलिए अमान्य बताया क्योंकि उनके जन्मस्थान के रूप में अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था।पेमा थोंगडोक ने बताया कि उन्हें 18 घंटे तक रोका गया, बार-बार पूछताछ की गई, और कथित तौर पर यह कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है। इतना ही नहीं, उन्हें चीनी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की सलाह भी दी गई।वैध जापानी वीज़ा होने के बावजूद उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया, आगे की उड़ान रोकी गई और उन्हें नया टिकट खरीदने के लिए मजबूर किया गया।

भारत का कड़ा रिएक्शन: माँगा मुआवजा और आश्वासन

इस घटना के सामने आने के बाद शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला की मदद की। वहीं, भारत सरकार ने चीन को स्पष्ट संदेश दिया है। भारत ने स्पष्ट कहा कि,चीन की यह कार्रवाई भारत की संप्रभुता का सीधा अपमान है और अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। यहाँ के लोगों को भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा करने का पूरा अधिकार है।

अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: भारत ने चीन की कार्रवाई को शिकागो और मॉन्ट्रियल कन्वेंशन जैसे अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नियमों का उल्लंघन बताया।भारत ने चीन से इस दुर्व्यवहार के लिए जवाबदेही तय करने, महिला को मुआवजा देने, और यह आश्वासन देने की मांग की है कि भविष्य में अरुणाचल के यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार दोबारा नहीं होगा।भारत ने कहा कि चीन की यह कार्रवाई द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की दिशा में चल रहे प्रयासों में अनावश्यक बाधा पैदा करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵