back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में एक पति ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल…

Rajasthan: नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने जानकारी दी है कि हमने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और आरोपी प्रेम राम मेघवाल पर FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के नागौर से एक बहुत ही दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो राजस्थान के नागौर जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीटता हुआ ले जा रहा है। जिससे महिला काफी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम प्रेम राम मेघवाल है, उसने एक मामूली सी बात पर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। यही नहीं उसने अपनी पत्नी को इस छोटी सी बात को लेकर मोटरसाइकिल में बांध दिया और उसे घसीटता रहा। 

यह एक बहुत ही घटिया और समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना है

यह एक बहुत ही घटिया और समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना है। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी के गांव के लोग इस घटना को देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर 1 महीने पहले की है। जैसे ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो पुलिस ने भी इसपर तुरंत कार्यवाही की और आरोपी प्रेम राम मेघवाल पर एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोपी प्रेम राम मेघवाल से कहा था कि वह जैसलमेर में अपनी बहन के पास मिलने जाना चाहती है। जिसको लेकर आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी की खूब पिटाई कर दी और उसको मोटरसाइकिल में बांधकर घसीटता रहा। 

आरोपी प्रेम राम मेघवाल पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है

वहीं नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने जानकारी दी है कि हमने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और आरोपी प्रेम राम मेघवाल पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला इस वक्त जैसलमेर में है और उसको पूछताछ के लिए नागौर बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इस घटना की वीडियो बनाने वाले व्यक्ति पर भी मामला दर्ज कर लिया है, उसपर आरोप है कि वह पीड़ित महिला की मदद करने की जगह वीडियो बनाता रहा। 

घरेलू हिंसा का है मामला

यह घरेलू हिंसा का मामला है, इस तरह के अपराध पर सख्त से सख्त कार्यवाही होने चाहिए। आए दिन हमें सोशल मीडिया में इस तरह के मामले दिखाई देते रहते हैं। इनपर लगाम लगना बहुत ही जरुरी है। महिलाओं को भी अपने ऊपर हो रहे अपराधों को लेकर आवाज उठानी चाहिए।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...