back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाथरस में स्कूल मालिक का अंधविश्वास का शिकार बना मासूम, अपना कारोबार बढ़ाने के लिए छात्र की दे डाली बलि

मिली जानकारी के अनुसार डी.एल. पब्लिक स्कूल के मालिक का पिता तंत्र मंत्र जैसे अंधविश्वास पर विश्वास करता था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र के अंतगर्त स्थित डी.एल. पब्लिक स्कूल में तंत्र मंत्र और अंधविश्वास के चक्कर में एक दूसरी कक्षा में पढने वाले बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित बच्चा स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था। जिसकी 23 सितंबर 2024 को मौत हो गई थी।

स्कूल का कारोबार बढ़ाने के अंधविश्वास में हत्या कर दी

मिली जानकारी के अनुसार डी.एल. पब्लिक स्कूल के मालिक का पिता तंत्र मंत्र जैसे अंधविश्वास पर विश्वास करता था। उसने स्कूल का कारोबार बढ़ाने के लिए अपने अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर 11 वर्षीय छात्र कृतार्थ कुशवाहा की हत्या कर दी। पीड़ित छात्र दूसरी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रबंधक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोटना बताया गया है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मृतक छात्र कृतार्थ कुशवाहा के पिता कृष्ण कुशवाहा ने 23 सितंबर 2024 को थाना सहपऊ में अपने बेटे की हत्या के संबंध में FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल के मालिक की कार से छात्र कृतार्थ की डेड बॉडी को बरामद किया था। मृतक छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोटना बताया गया है।

पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत दिनेश बघेल, डी.एल. पब्लिक स्कूल के मालिक समेत 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में डी.एल. पब्लिक स्कूल के मालिक दिनेश बघेल के अलावा, स्कूल के मालिक के पिता जशोधन सिह उर्फ भगत, रामप्रकाश सोलंकी, वीरपाल सिह उर्फ वीरू और लक्ष्मण सिंह का नाम शामिल है। स्कूल के मालिक और उसके पिता ने अपने कारोबार को बढ़ाने के अंधविश्वास के चक्कर में एक मासूम बच्चे की जान ले ली। यह बहुत ही शर्मनाक है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Hariom Valmiki Murder Case: रायबरेली में दलित युवक की हत्या, परिवार बोला- ‘बुलडोजर कार्रवाई करे सरकार’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 2 अक्टूबर को दलित युवक हरिओम को चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵