back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपावली में मधुबनी पेंटिंग से सजे दीयों से रोशन होंगे गांव, घर, अन्य शहरों में भी मांग

मुजफ्फरपुर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दीपों और रोशनी के पर्व दीपावली के मौके पर इस साल बिहार के गांव से लेकर घर तक मधुबनी पंेटिंग से सजे दीये से रोशन होंगे। मधुबनी पेंटिंग से सजे इन दीयों की मांग अन्य प्रदेशों में भी खूब हो रही है। इस कार्य से न केवल मधुबनी पेंटिंग के कलाकारों को आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि मधुबनी पेंटिंग घर-घर तक पहुंच भी रही है। मधुबनी पेंटिंग के कलाकार न केवल दीयों में अपनी कला उकेर रहे हैं बल्कि ये लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा थाली, प्लेट और कटोरा और ट्रे सहित अन्य वस्तुओं पर भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के पुरानी बाजार निवासी और मधुबनी पेंटिंग कलाकार इप्सा पाठक बताती हैं कि मधुबनी पेंटिंग से सजे इन दीयों की मांग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जयपुर और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी हो रही है। उन्होंने बताया कि मधुबनी और मुजफ्फरपुर की करीब 100 से ज्यादा कलाकार बीते एक माह से दीपावली पर इन वस्तुओं के निर्माण में लगी हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक ²ष्टिकोण से शुभ माने जाने वाले कछुआ, हाथी, उल्लू, पान के पत्ते की आकृति वाले दीयों की काफी मांग है। उन्होंने बताया कि देश में रह रहे मिथिला के लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अब यह पूरा कारोबार आनलाइन हो रहा है। विभिन्न माध्यमों से इंटरनेट द्वारा आर्डर लिया जाता है और इसके बाद कूरियर से आपूर्ति की जा रही है। कलाकारों का कहना है कि रद्दी कागज और कार्टन को पानी में भिगोकर लुगदी बना ली जाती है और उसमें कुछ मात्रा में मिट्टी और मुल्तानी मिट्टी के अलावा नीम के पेड़ की छाल, नीम की पत्ती का पानी मिला लिया जाता है इसे गूथकर मिट्टी की तरह बना लिया जाता है। उसी से दीया सहित अन्य वस्तुएं तैयार की जाती हैं जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इप्सा बताती हैं कि छठ पर्व को लेकर सूप पर भी मधुबनी आकृति के उकेरा जा रहा है। वे कहती हैं कि इसमें करीब 100 कलाकार लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी छठ के मौके पर सूप और दउरा (टोकरी) पर मधुबनी आकृति से सजाया गया था। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...