back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईआईटी दिल्ली ने बनाया टेलीरोबोटिक अल्ट्रासाउंड सिस्टम

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। आईआईटी दिल्ली ने एक टेलीरोबोटिक अल्ट्रासाउंड सिस्टम का आविष्कार किया है। इस आविष्कार के जरिए आईआईटी दिल्ली की रिसर्च टीम ने रोबोटिक आर्म के माध्यम से रिमोट अल्ट्रासाउंड एक्सेस को संभव बनाया है। इस महत्वपूर्ण आविष्कार में एम्स और आईआईटी दिल्ली साझेदार हैं। आईआईटी दिल्ली के मुताबिक यह एक गैर-आक्रामक, गैर-आयनीकरण, कम लागत वाला, तेज व प्रभावी उपकरण है। यह रोगी की देखभाल और अनुवर्ती परीक्षणों में अत्यधिक उपयोगी है। यह सिस्टम रोबोटिक आर्म, रिमोट अल्ट्रासाउंड एक्सेस को संभव बनाता है। नियमित अल्ट्रासाउंड में सभी सेटिंग, डॉक्टर्स (रेडियोलॉजिस्ट) स्कैन के लिए रोगी के निकट संपर्क में रहते हैं। यह तकनीक अधिक महंगी और कम गतिशील है। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर चेतन अरोड़ा और प्रोफेसर सुबीर कुमार साहा ने कहा, जून 2020 में,जब पूरे देश में तालाबंदी की गई थी। इस दौरान मामलों और मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। तब एम्स नई दिल्ली ने यह आवश्यकता जताई। उस समय मौजूदा स्थिति ने नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया, विशेष रूप से उन्हें जो प्रत्यक्ष रुप से रोगियों के उपचार में शारीरिक रूप से शामिल थे, जैसे अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग के जरिए रोगियों के साथ संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मी। प्रोफेसर चेतन अरोड़ा ने कहा कि हम रोबोटिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा में योगदान देना चाहते थे। एम्स, नई दिल्ली के डॉ. चंद्रशेखर कहा, यह प्रणाली स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देगी और हमारी प्रणाली को भविष्य में महामारियों के लिए और अधिक तैयार करेगी। महामारी के अलावा, भारत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड इमेजिंग की बेहतर पहुंच भी इससे संभव हो सकेगी। रेडियोलॉजिस्ट दूरस्थ स्थान से अल्ट्रासाउंड जांच करता है और फिर उन्हें वाई के माध्यम से डॉक्टर के मॉनिटर तक पहुंचाता है। लेकिन अब डॉक्टर एक दूरस्थ स्थान पर बैठकर भी, सभी छवियों को सीधे देख सकता है और मूल्यांकन कर सकता है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵