back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IFS अधिकारी निधि तिवारी होंगी PM मोदी की निजी सचिव, जानिए क्या होती हैं जिम्मेदारियां और कितना मिलता है वेतन?

IFS निधि तिवारी को कार्मिक मंत्रालय ने 29 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया है। आइए जानते हैं उनका संक्षिप्त परिचय।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंत्रालय में कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें सबसे अहम बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राइवेट सेक्रेटरी को लेकर सामने आया है। कार्मिक विभाग ने IFS अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बना दिया है। अभी तक निधि तिवारी प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर काम कर रहीं थी। बता दें कि निधि तिवारी 2014 बैच की इंडियन फॉरेन सर्विस की अधिकारी हैं।

कौन हैं IFS Nidhi Tewari?

निधि तिवारी ने साल 2013 में सिविल सर्विस एग्जाम में 96वीं रैंक हासिल की थी। लिहाजा वह 2014 बैच की इंडियन फॉरेन सर्विस की अधिकारी हैं। साल 2022 में IFS अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री कार्यालय का उप सचिव बनाया गया था। वह अभी तक इसी पद पर कार्यरत थीं। हालांकि अब उन्हें पदोन्नति देते हुए पीएम मोदी का निजी सचिव बना दिया गया है। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय (MEA) में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के डिवीजन में अवर सेक्रेटरी थीं। जब वह तैयारी कर रहीं थी तब से ही वह अपने गृह नगर वाराणसी में असिस्टेंट कमीश्नर की अधिकारी रह चुकी हैं।

क्या होता है निजी सचिव का काम?

निजी सचिव का काम प्रधानमंत्री के रोजाना के कार्यों के बीत समन्वय स्थापित करना होता है। इसके अलावा महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन कराने की जिम्मेदारी भी निजी सचिव की होती है। अलग अलग सरकारी विभागों से संपर्क बनाए रखना भी निजी सचिव की जिम्मेदारी है। निजी सचिव के पद पर काम करने वालों को मैट्रिक्स लेवल 14 के मुताबिक वेतन मिलता है। निजी सचिव को सैलरी के तौर पर 1,44,200 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के पास ही एक सरकारी आवास दिया जाता है। उनकी सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...