नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में आज धूमधास से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी मौके पर बिहार में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर किशनगंज में ईद मिलन समारोह में पहुंचे थे। उस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार सरकार का मुखौट बता दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल मुखौटा हैं, सरकार अमित शाह और अधिकारी चला रहे हैं। जन सुराज पार्टा के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वक्फ बिल को वापस लिए जाने की बात भी कही।
नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार- प्रशांत किशोर
किशनगंज में ईद मिलन समारोह में पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि अब बिहार में नीतीश सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार है। बीजेपी ने उन्हें केवल मुखौटा बनाकर सरकार का चेहरा बना रखा है। सरकार तो अमित शाह और केवल अधिकारी ही चला रहे हैं। उन्होंने वक्फ बिल पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि जन सुराज वक्फ बिल को वापस लिए जाने की मांग करती है। अगर संसद में वक्फ बिल पारित होता है तो इसके लिए बीजेपी के साथ साथ जेडीयू के सांसद भी एक बराबर के जिम्मेदार होंगे। अगर वह बिल का विरोध नहीं करते तो मुस्लिम समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
कुणाल कामरा का कर चुके हैं समर्थन
एकनाथ शिंदे पर कथित विवादित टिप्पणी करने वाले कुणाल कामरा को प्रशांत किशोर का समर्थन मिल गया है। उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि कुणाल कामरा मेरे दोस्त हैं। उनके शब्दों का चयन गलत हो सकता है लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं है। वह देश भक्त व्यक्ति हैं। प्रशांक किशोर के रुख से साफ होता दिख रहा है कि वह बिहार में थर्ड फ्रंट की लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि वह आरजेडी के खिलाफ भी हमलावर हैं।




