back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर आप की भी वेकेशन पर ट्रेन से जाने की है प्लानिंग, तो निकलने से पहले जान लें ये बड़ी अपडेट

गर्मियों के मौसम में अगर आपने भी अप्रैल के इस महीने में कहीं जाने का प्लान बनाया है तो एक बार वेकेशन की प्लानिंग करने से पहले एक बार इन ट्रेनों की लिस्ट जरुर कर ले चेक, जाने कौन सी ट्रेनें हुई कैंसिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए बाहर निकलते है, जिसमें ज्यादातर लोग ट्रेन से ही अपनी यात्रा पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी परिवार संग लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो एक बार निकलने से पहले इन ट्रेनों की लिस्ट जरुर चेक कर ले, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना। क्योंकि रेलवे ने अप्रैल महीने में कई ट्रेनें रद्द कर दी है देखें ये लिस्ट कितनी ट्रेनें हुई कैंसल…

अप्रैल में कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है

 

अगर इस माह यानी अप्रैल में आप भी ट्रेन से कहीं वेकेशन का बना रहे प्लान तो अब आपको हो सकती है मुश्‍किल क्योंकि, यात्रियों की सहूलियत के लिए कई जगहों पर रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने उस रूट से होकर जाने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी है। रेलवे जब किसी डिवीजन के किसी रूट पर नई लाइन जोड़ती है तो कई जगहों पर यात्रियों के लिए परेशानी भी खड़ी हो जाती है जिससे उन्हें अपने जानेवाले यात्रा को या तो कैंसिल करना पड़ता है या फिर दूसरे ट्रांसर्पोट का सहारा लेना पड़ता है ऐसे ही कुछ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-झारसुगुड़ा पर हुआ है यहां चौथी लाइन जोड़ने के चलते कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। 

अप्रैल में कैंसिल रहेंगी यह ट्रेनें

अब 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली रायगढ़ ट्रेन हुई कैंसिल

18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 68738 बिलासपुर-रायगढ़ ट्रेन कैंसिल

18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल

18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बिलासपुर-रायगढ़ ट्रेन कैंसिल

18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस कैंसिल

18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस कैंसिल

23 अप्रैल को 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस कैंसिल। 

24 अप्रैल को 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस कैंसिल।

18 अप्रैल व 22, 25 अप्रैल को 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस कैंसिल।

19, 22 अप्रैल को 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस कैंसिल

21 अप्रैल को 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस कैंसिल

21 अप्रैल को 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस कैंसिल। 

19 व 23 अप्रैल को 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस कैंसिल

20 अप्रैल को 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल। 

20 अप्रैल को 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस कैंसिल। 

ये ट्रेनें भी हुई कैंसिल

20, 21 अप्रैल को कुर्ला से शुरु होनेवाली 12811 एलटीटी हटिया एक्सप्रेस कैंसिल

24 को पुणे से शुरु होनेवाली 12129 हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस कैंसिल

24 अप्रैल को मुंबई से शुरु होनेवाली 12859 हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस कैंसिल। 

19, 21 अप्रैल को पुणे से शुरु होनेवाली 12221 हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस कैंसिल। 

20,21,22, 24 अप्रैल को शालीमार से शुरु होनेवाली 12102एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस कैंसिल। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵