back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस्तीफा देने को हूं तैयार… डॉक्टरों की हड़ताल और वार्ता पर गतिरोध के बीच बोलीं ममता बनर्जी

Mamata Banerji: ममता बनर्जी ने कहा कि मै जनता से माफी मांगती हूं। मुझे पीड़िता के लिए न्याय चाहिए। मै उसके लिए अपना इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल सरकार ने 12 सितंबर 2024 की शाम को आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी सरकार ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप-मर्डर को लेकर महीने भर से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों को तीसरी बार बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों की टीम मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर अड़ी रही। जिसके कारण ममता बनर्जी की हड़ताली डॉक्टरों के साथ मीटिंग नहीं हो पाई। ममता बनर्जी ने हड़ताली डॉक्टरों का कांफ्रेंस हॉल में करीब दो घंटे तक इंतजार किया था।

मै उसके लिए अपना इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं: ममता बनर्जी

जब हड़ताली डॉक्टरों की टीम ममता बनर्जी से बातचीत करने के लिए नहीं आई तो सीएम ममता बनर्जी बहुत ही भावुक हो गई। ममता बनर्जी ने कहा कि मै जनता से माफी मांगती हूं। मुझे पीड़िता के लिए न्याय चाहिए। मै उसके लिए अपना इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं। 

हमने इस बैठक को रिकॉर्ड करने के लिए पूरी व्यवस्था की हुई थी

इससे पहले हड़ताली डॉक्टरों की टीम के बातचीत के लिए नहीं आने पर ममता बनर्जी ने कहा था कि हमने डॉक्टरों के साथ बैठक में बातचीत करने के लिए 2 घंटे तक इंतजार किया। हमने हड़ताली डॉक्टरों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देखी।

हमने हड़ताली डॉक्टरों से खुलकर बातचीत करने का न्यौता दिया था। हमने कहा था कि बातचीत होने पर ही समाधान तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा अन्य अवसर पर भी मैने उनके साथ बातचीत में शामिल होने के लिए इंतजार किया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि कोई बात नहीं, मै उन्हें माफ करती हूं। हमने इस बैठक को रिकॉर्ड करने के लिए पूरी व्यवस्था की हुई थी। हम सुप्रीम की अनुमति के साथ इस बैठक की रिकॉर्डिंग को भी साझा करने के लिए तैयार थे।  

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर माह मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...