back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूट्यूब से आप भी कर सकते हैं कमाई, जानिए कैसे राजेश रवानी ने कमाए 10 लाख रुपये

youtube से पैसा कमाने के लिए कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए और 90 दिनों में तीन पब्लिक वीडियो अपलोड होनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन दिनों अपने विचार साझा करने और मनोरंजन के अलावा कमाई के साधन भी बन गए हैं। हम बात कर रहे हैं यूट्यूब की जिस पर चैनल बनाकर वीडियो अपलोड करने से आप भी लाखों में कमाई कर सकते हैं। एक साधारण से ट्रक ड्राइवर ने खाने को वीडियो अपलोड करके लाखों में कमाई कर ली । जी हां हम बात कर रहे है राजेश रवानी की इनका एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यूट्यूब चैनल बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा

यूट्यूब चैनल बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही कुछ शर्तों को भी पूरा करना होगा। चैनल से पैसा कमाने के लिए आपके पास कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। साथ ही पिछले 90 दिनों में आपके तीन पब्लिक वीडियो अपलोड होने चाहिए। पिछले एक साल में आपके चैनल पर 3000 वॉच ओवर होने चाहिए। हालांकि पहले ये 4000 थी अब इसे घटा दिया गया है। अगर शॉर्ट वीडियोज हैं तो 90 दिनों में 30 लाख व्यूज होना जरूरी है। इसके बाद आपका चैनल मोनेटाइज हो जाएगा जिसके बाद आपको व्यूज के अनुसार पेमेंट मिलेगी। 

कौन है राजेश रवानी जो हाल ही में यूट्यूब के जरिए फेमस हुए

एक ट्रक ड्राइवर से यूट्यूबर बने झरखंड के राजेश रवानी एक महीने में 4-5 लाख रुपये कमा लेते हैं। राजेश ने बताया कि वो इससे पहले ट्रक चलाकर महीने के 20000 से 30000 रुपये कमाते थे।खाने पकाने का शौक रखने वाले राजेश को उनके इसी शौक ने इंटरनेट पर मशहूर कर दिया है। उनके पास यूट्यूब पर 1.86 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिद्धार्थ कनन के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो पहली बार अपना घर बना रहे हैं। 

अपनी जर्नी के बारे में राजेश ने बताया कि एक बार उनका एक्सीडेंट हो गया था और उनके हाथ में चोट लग गई थी। लेकिन चोट के बाद भी वो ट्रक चलाते थे। उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करना था और जो घर बना रहे हैं उसके लिए पैसे जुटाने थे। दरअसल राजेश अपनी कुकिंग की वीडियो डालकर फेमस हुए हैं। वो अलग अलग प्रकार के खाना बनाने का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। 

बच्चों के साथ मिलकर करते हैं काम

राजेश ने बताया कि एक बार उन्होंने वॉइस ओवर के साथ वीडियो डाला था लेकिन लोग उनसे चेहरा दिखाने के लिए कह रहे थे। इसके बाद उनके बेटे ने एक वीडियो बनाकर अपलोड किया जिसमें राजेश का चेहरा दिख रहा था। इस वीडियो के एक दिन में 4.5 लाख व्यू मिले। राजेश ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ मिलकर वीडियो अपलोड करते हैं। यह उनके परिवार के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता था।

झारखंड के पले बढ़े हैं, वहीं परिवार के साथ रहते हैं

राजेश झारखंड में पले बढ़े हैं। उनके पिता भी एक ड्राइवर थे जो 5 लोगों के परिवार को पालते थे। बहुत सारे संघर्षों के बाद राजेश इस मकाम पर पहुंचे हैं। उनकी यूट्यूब से अभी तक की सबसे अधिक कमाई 10 लाख रुपये है।

Raftaar News | WhatsApp Channel

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵