नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ब्रिटिश पॉप-रॉक बैंड कोल्डप्ले ने 25 जनवरी 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने सबसे बड़े शो की घोषणा की। जैसे ही यह खबर फैली अहमदाबाद के होटलों की कीमतों में अचानक उछाल आ गया। टिकटों की बिक्री 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई और कुछ मिनटों के अंदर ही सोल्ड आउट हो गई।
अहमदाबाद के होटलों की बढ़ी हुई कीमतें
कुछ एक्स यूजर्स ने अहमदाबाद के होटल्स के स्क्रीनशॉट्स साझा किए जिनमें 18,000 रुपये से 60,000 रुपये तक की कीमतें दिखायी जा रही थीं। एक यूजर ने कहा, ‘अगर आपको लग रहा है कि कोल्ड प्ले का टिकट मिल जाएगा तो आप अहमदाबाद में होटल बुक कर लेंगे। तो भूल जाइए।’ यूजर ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स शेयर किए जिसमें होटलों की भारी-भरकम कीमत दिख रही थी।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
स्पंदना नामक एक अन्य यूजर ने तो यहां तक दावा किया कि ‘अहमदाबाद में 24-25 जनवरी के लिए कोई भी होटल 50,000 रुपये से कम नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि कोल्डप्ले शो के लिए लोग वडोदरा में रहकर अहमदाबाद आकर शो का लुत्फ उठा सकते हैं।
लाइव होते ही बिक गए सारे टिकट
कोल्ड प्ले की टिकट्स की बिक्री 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई। हालांकि, बिक्री शुरू होते ही कुछ मिनट्स के अंदर सारे टिकट्स बिक गए।
टिकटों की कालाबाजारी और सख्त कदम
उधर बुकमायशो को महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा से एक नोटिस मिला है जिसमें ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा गया है। पुलिस ने बुकमायशो से नाम-आधारित टिकटों की बिक्री सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि किसी को ज्यादा कीमत पर टिकट न मिलें।




