back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है टॉयलेट सीट टैक्स जिस पर हिमाचल में चल रहा है विवाद, CM सुक्खू ने दी प्रतिक्रिया

हिमाचल में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टॉयलेट सीट टैक्स का खंडन करने हुए इन आरोपों को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते विपक्षी पार्टी उन पर झूठे आरोप लगा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल में वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार ने अब शहरी इलाकों में टॉयलेट सीट टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। इसके अनुसार लोगों को उनको अब उनके घरो में मौजूद टॉयलेट सीट की संख्या के आधार पर टैक्स चुकाना पड़ेगा। आपके घर में मौजूद एक सीट के लिए 25 रुपये टैक्स देना होगा। पहले सरकार ने यही ऑडर जारी किया लेकिन बाद में इसका खंडन कर दिया।

हर महीने 25 रुपये देना होगा शुल्क

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नोटिफिकेशन के मुताबिक जो लोग अपने सोर्स से पानी का उपयोग करते हैं, केवल सरकारी विभाग से सीवरेज कनेक्शन का उपयोग करते हैं, उन्हें हर महीने प्रति टॉयलेट सीट 25 रुपये का शुल्क देना होगा। विभाग ने इसे लेकर सभी मंडल अधिकारियों को आदेश जारी किए। इससे पहले कभी भी हिमाचल में पानी के बिल जारी नहीं किए जाते थे।

CM ने खबरों का खंडन किया

हालांकि, बाद में हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार ने इन इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें आधारहीन बताया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिपोटर्स से बात करते हुए बताया कि “यह सच्चाई से बहुत दूर है। हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं इसलिए वे (BJP) हिंदू-मुस्लिम और सीवरेज की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने क्या कहा?

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि ‘ जहां भी कांग्रेस आई, वहां महंगाई लाई, बर्बादी लाई, अब हिमाचल प्रदेश में अपने वादों से राज्य को दिवालिया बनाने के बाद हम देख रहे हैं कि कैसे लोगों पर लागातर टैक्स लगाया जा रहा है। यहां तक की कांग्रेस पार्टी ने टॉयलेट को भी नहीं बख्शा।कांग्रेस पार्टी बहुत सारे वादे करती है लेकिन वे कभी उन्हें पूरा नहीं करते। वे बस राज्यों को दिवालिया बनाते हैं और इस तरह के टैक्स लगाते हैं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵