back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईटी नोटिस पर भाजपा के शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश के कानून से कोई भी ऊपर नहीं

Shehzad Poonawala: पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते अब देश की संस्थाओं पर भी हमला करना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी देश के संविधान और कानून से ऊपर नहीं है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोचती है कि वह देश के संविधान और कानून से ऊपर है। वह टैक्स डिफॉल्टर बन सकती है, झूठ बोल सकती है और फिर विक्टिम कार्ड खेल सकती है। इसके बावजूद देश के कानून से कोई भी ऊपर नहीं है।

यह कांग्रेस की हताशा के स्तर को दर्शाता है

कांग्रेस को आईटी नोटिस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आम लोगों को टैक्स देना पड़ता है लेकिन कांग्रेस खुद को विशेष वीवीआईपी श्रेणी में रखती है। जब उनकी ‘चोरी’ पकड़ी गई तो वे टैक्स नहीं देना चाहते थे। सवाल यह है कि जब उन्हें 2021 मे नोटिस मिला तो उन्होंने उसे चुनौती देने में देरी क्यों की। अब जब चुनौती दी गई तो आपको कोई राहत नहीं मिली। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते अब देश की संस्थाओं पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। यह कांग्रेस की हताशा के स्तर को दर्शाता है।

कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों और इरादों की कमी है

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के परिसर में 350 करोड़ रुपये पाए गए। उनके 50 सांसदों के पास सामूहिक रूप से बहुत सारा पैसा होगा। यह पैसे की कमी नहीं है, कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों और इरादों की कमी है।

अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस को घेरा और कहा कि राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर इनकम टैक्स नहीं लगता परन्तु सभी दलों को इनकम टैक्स रिटर्न भरना होता है। क्या कांग्रेस इतनी व्यस्त थी कि वह इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाई? क्या इनके लिए हम नए कानून बना दें ताकि यह भ्रष्टाचार करें और इनके ऊपर कार्रवाई ना हो? यह इनकम टैक्स रिटर्न ना भरें और इनसे कोई पूछे भी ना? देश के कानून, नियम और संस्थाएं देश के संविधान के नियम से चलती हैं। अगर देश के अन्य सभी राजनीतिक दल अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं तो राहुल गांधी की पार्टी क्यों नहीं भर सकती?

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵