back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा के लिए रेलवे में अब तक का सबसे अधिक आवंटन : अश्विनी वैष्णव

भुवनेश्वर/नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट 2022-23 में ओडिशा में रेलवे के विकास के लिए अब तक का सबसे अधिक 9,734 करोड़ रुपये आवंटित किया है। नई दिल्ली में ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में रेलवे के विकास के लिए 9,734 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक उच्चतम राशि आवंटित की है। यह बजटीय आवंटन कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए वार्षिक आवंटन से 10 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस या यूपीए सरकार की तुलना में ओडिशा में रेलवे क्षेत्र विकास के लिए केंद्र की तरफ से जो राशि आवंटित की जाती थी, उसमें काफी वृद्धि की गई है। 2009-14 के दौरान ओडिशा राज्य में रेलवे के लिए औसत वार्षिक बजट आवंटन 838 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष था। उन्होंने कहा कि 2014-19 के दौरान इस आवंटन को बढ़ाकर 4,126 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस की अवधि (2009-14) के दौरान किए गए औसत वार्षिक आवंटन की तुलना में 2014-19 के दौरान औसत वार्षिक बजट आवंटन में 392 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। रेलमंत्री ने ओडिशा को पिछले कुछ वर्षो के दौरान आवंटित धन का विवरण देते हुए कहा कि केंद्र ने वित्तवर्ष 2019-20 में ओडिशा को 4,568 करोड़ दिए हैं, जो 2009-14 के औसत वार्षिक बजट आवंटन से 445 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वित्तवर्ष 2020-21 में वित्त पोषण को बढ़ाकर 5,296 करोड़ रुपये कर दिया गया, जो 2009-14 के औसत वार्षिक बजट आवंटन से 532 प्रतिशत अधिक है। मंत्री ने कहा, वित्तवर्ष 2021-22 के लिए ओडिशा में रेलवे परियोजनाओं के लिए 6,471 करोड़ रुपये (मूल बजट परिव्यय (बीई) 5,921 करोड़ रुपये और अतिरिक्त आवंटन 550 करोड़ रुपये) का बजट परिव्यय प्रदान किया गया है, जो औसत से 660 प्रतिशत अधिक है। वित्तवर्ष 2009-14 का वार्षिक बजट परिव्यय 838 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष था। ओडिशा के कालाहांडी जिले में प्रस्तावित वैगन फैक्ट्री पर टिप्पणी करते हुए वैष्णव ने कहा कि परियोजना के लिए अब तक 50 फीसदी जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। राज्य सरकार बाकी जमीन जल्द उपलब्ध कराएगी और इसके बाद कारखाना लगाने का काम शुरू हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि केंद्र ने इस बजट में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ऐसी ट्रेन सेवा ओडिशा में भी चलेगी। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵