back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो बच्‍चों के साथ गुफा में मिली रूसी महिला के निर्वासन पर HC ने लगाई रोक, कहा- बच्‍चों को खतरा

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्‍य के एक गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटिना के निर्वासन (Deportation) पर रोक लगा दी है, जो अपनी दो बेटियों के साथ गोकर्ण की एक गुफा में रह रही थी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्‍य के एक गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटिना के निर्वासन (Deportation) पर रोक लगा दी है, जो अपनी दो बेटियों के साथ गोकर्ण की एक गुफा में रह रही थी। मामले की सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला के निर्वासन पर हस्‍तक्षेप किया है। कोर्ट ने माना नीना कुटिना को भारत से जबरन बाहर भेजना उनकी बेटियों की सुरक्षा और कल्याण को खतरे में डाल सकता है। 

दरअसल, रुसी महिला का वीजा काफी समय पहले खत्म हो गया था। जिसके बाद से वह कर्नाटक गोकर्ण के गुफा में आपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। अब कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को रूसी महिला के निर्वासन पर रोक लगा दी है। जस्टिस एस सुनील दत्त यादव की पीठ ने हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई की। इस दौरान, उन्होंने कहा कि निर्वासन का आदेश नीना कुटिना और उसके के बच्चों को खतरे में डाल सकता है।

क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून?

40 वर्षीय रूसी महिला की ओर से कोर्ट में वकील बीना पिल्लई ने पैरवी की। उन्होंने दलील के वक्त कोर्ट को संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार सम्मेलन (UNCRC) के सिद्धांतों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून कहता है कि बच्चों को प्रभावित करने वाले किसी भी मामले में उनकी भलाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।

निर्वासन प्रक्रिया बच्चों के कल्याण और उनके सर्वोत्तम हित का उल्‍लंघन है। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि बच्चों की भलाई को देखते हुए निर्वासन पर पुनर्विचार किया जाना महत्वपूर्व है।

8 साल पहले खत्म हो गया था वीजा

रूसी महिला नीना कुटिना अपनी दो बेटियों के साथ गोकर्ण के रामतीर्थ पहाड़ी पर एक गुफा में पाई गईं। कर्नाटक पुलिस के अनुसार, रूसी महिला का 8 साल पहले वीजा खत्म हो गया था। वह वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रही थी। 

रूसी महिला ने पुलिस को बताया कि वह प्रकृति के करीब रहने के लिए गोवा से कर्नाटक आई थी। 9 जुलाई को परिवार के साथ गुफा में पाए जाने के बाद, अधिकारियों ने नीना और उसके बच्चों को तुमकुरु के एक आश्रय गृह में शिफ्ट कर दिया। उसे छुड़ाए जाने के बाद, नीना का अलग हुआ साथी ड्रोर गोल्डस्टीन सामने आया। उसने बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों की संयुक्त कस्टडी के लिए काम कर रहा था।

इजराइली व्यवसायी ने नीना के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

2017 में इजराइली व्यवसायी गोल्डस्टीन के द्वारा गोवा पुलिस में नीना के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गोल्डस्टीन ने नीना पर आरोप लगाया था कि नीना ने अपने बच्चों का ब्रेनवॉश किया और उन्हें उससे दूर रखा। उसने आगे कहा कि रूसी महिला ने पैसों के लिए उसका उपयोग करना शुरू कर दिया और अक्सर इजराइली व्यक्ति के साथ शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार करती थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵