back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी विधानसभा में होगी हाईटेक व्यवस्था, कार्यवाही का एजेंडा टैबलेट पर रहेगा मौजूद

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 23 मई से शुरू हो रहे विधानमंडल के सत्र में इस बार हाईटेक व्यवस्था रहेगी। हर सदस्य के सामने मेज पर टैबलेट लगा होगा। कार्यवाही का एजेंडा टैबलेट पर उपलब्ध होगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज पत्राकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 23 तारीख से शुरू होने जा रहे विधानमंडल के बजट सत्र में इस बार हाईटेक व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के हर सदस्य के सामने मेज पर टैबलेट लगा होगा। यह टेबलेट सदस्य के कोड या उसके फिंगरप्रिंट से चालू होगा। सदन की कार्यवाही का एजेंडा टैबलेट पर उपलब्ध होगा। कहा कि विधानसभा मंडप में न सिर्फ सीटों की संख्या 379 से बढ़ कर 416 होगी बल्कि सदन के हर सदस्य के लिए सीट निर्धारित होगी। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों की ओर से पूछे जाने वाले सवाल और सरकार की ओर से दिए जाने वाले उत्तर प्रश्न भी टैबलेट पर होंगे। राज्यपाल का अभिभाषण और वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट भी इसी पर होगा। अध्यक्ष ने बताया कि ई विधान प्रोजेक्ट के लागू होने के कारण सदन में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा। सदस्यों की ओर से पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर टैबलेट पर उपलब्ध होंगे, इसलिए वे पढ़े माने जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अनुपूरक प्रश्न पूछने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा तीसरा अनुपूरक प्रश्न नेता प्रतिपक्ष पूछ सकते हैं। महाना ने कहा कि पहले सत्र में हम सदन के एजेंडे की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराएंगे। हमारा प्रयास होगा कि विधानमंडल के दूसरे या तीसरे सत्र तक हार्ड कॉपी की व्यवस्था खत्म कर हम विधानसभा की कार्यवाही को पूरी तरह कागज रहित बना दें। अगले सत्र तक विधानसभा की पत्रकार दीर्घा में भी बड़ी स्क्रीन लग जाएगी और वहां टैबलेट भी उपलब्ध होगा। बताया कि विधानसभा की कार्यवाही विधानसभा के पोर्टल, फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव होगी। जनता जान सकेगी कि उसके निर्वाचित जनप्रतिनिधि की विधानसभा की कार्यवाही में कितनी भागीदारी है। ई विधान को राज्य सरकार के हर कार्यालय से जोड़ने का काम भी जारी है। उन्होंने बताया कि नेशनल ई विधान परियोजना से देश की सभी विधानसभाएं एक पोर्टल से जुड़ जाएंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के नए सदस्यों के लिए 20 और 21 मई को प्रबोधन कार्यक्रम होगा जिसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। 21 मई को दोपहर के बाद प्रबोधन कार्यक्रम विधान सभा मंडप में होगा जिसमें सदस्यों को ई विधान के तहत सदन की कार्यवाही के संचालन के बारे में जानकारी दी जाएगी। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...