back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता में भारी बारिश बनी आफत! अब तक 7 की मौत, यातायात पर लगा ब्रेक और स्‍कूलों की छुट्टी, सड़‍के जलमग्‍न

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश के चलते जनजीवन को बड़ा नुकसान हुआ है। राज्‍य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। अभी तक करंट लगने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उनके आसपास के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। दुर्गा पूजा से पहले भारी बारिश और करंट की वजह से अब तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। मेट्रो और ट्रेन की सेवाएँ ठप्प हो गई हैं, और शहर की सड़कों पर पानी भर गया है।

कोलकाता नगर निगम (KMC) के अनुसार, शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश सबसे अधिक रही। गरिया कामदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिमी, जोधपुर पार्क में 285 मिमी, कालीघाट में 280 मिमी, तोपसिया में 275 मिमी, बल्लीगंज में 264 मिमी और उत्तरी कोलकाता के थंटानिया में 195 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यातायात, रोजमर्रा की गतिविधियां ठप 

कोलकाता और आसपास के कई हिस्सों में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और रोजमर्रा की गतिविधियां ठप हो गई हैं। पटरियों पर जलभराव के कारण ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं। आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश ने सड़कें जलमग्न कर दीं और कई घरों तथा आवासीय परिसरों में पानी घुस गया। बारिश और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है।

राज्‍य में मेट्रो और रेल सेवाएं बुरी तरह ठप

कोलकाता मेट्रो रेलवे की ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम) के मध्य भाग में, विशेषकर महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोवर स्टेशनों के बीच पानी भरने के कारण सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए शहीद खुदीराम और मैदान स्टेशनों के बीच सेवाएं रोक दी गई हैं, जबकि दक्षिणेश्वर से मैदान तक सीमित सेवा चल रही है। सामान्य सेवाएं जल्द बहाल होने की उम्मीद है।

सड़कों पर जलजमाव, स्कूल बंद

शहर की सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ऑफिस जाने वालों को सार्वजनिक परिवहन की कमी और ट्रैफिक जाम से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई स्कूलों ने भारी बारिश और जलजमाव को देखते हुए छुट्टी घोषित कर दी।

मौसम विभाग की चेतावनी 

मौसम विभाग ने चेताया है कि बुधवार यानी 24 सितंबर तक पुरबा और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुरा समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की आशंका है, जिससे बारिश का दौर और बढ़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में SIR पर बड़ा बवाल, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर BLO का देर रात तक प्रदर्शन, ममता बनर्जी ने दिया समर्थन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR - Special Intensive Revision) को लेकर राजनीतिक घमासान तेज़ हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...