back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्‍तर भारत के इन राज्‍यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई राज्‍यों में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है और देश के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश के कई राज्‍यों में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है और देश के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। वही, राजधानी दिल्ली-NCR सहित उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में हरियाणा, पंजाब और यूपी में आंधी-बिजली और तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने भूस्खलन का अलर्ट जारी है। 

देश के कई राज्यों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। और लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़कें बंद हैं। वहीं आज भी मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। 

इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी है। IMD की मानें तो अगले 48 घंटे में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। वहीं, दिल्ली-NCR,पंजाब और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज और कल आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश होगी। और साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है। दिल्ली में 5 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

1 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। पश्चिमी यूपी में जहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। IMD के मुताबिक, आज हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और कानपुर देहात में भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। 

उत्तराखंड के 9 जिलों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश और बादल फटने से भारी नुकसार हुआ है। इसके चलते सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री रूट बाधित होने से हुआ है। जहां नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। इसे ध्‍याान में रखते हुए उत्तरकाशी, यमुनोत्री, गंगोत्री में रेड अलर्ट घोषित कर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद SDRF को लोगों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। 

वही, मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर समेत कुल 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 

हिमाचल में मॉनसून का रौद्र रूप

उत्तराखंड के अलावा, हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून भारी कहर बरपा रहा है। भारी बारिश से जहां नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं पहाड़ों को दरकने और सड़कों पर मलबा आने से लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 01 जुलाई से 06 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

जानिए अन्य राज्यों का हाल-

पहाड़ी राज्‍यों के अलावा, मैदानी इलाकों से भी भारी बारिश-बाढ़ का कहर देखा जा चुका है। इस और सबसे ज्यादा डराने वाली तस्वीरें गुजरात से सामने आ रही हैं। विभाग के मुताबिक, आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है तो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग , ने आज उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भारी से लेकर बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक, कोंकण, उत्तर-पूर्वी राज्यों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है।

2 जुलाई और 5 व 6 जुलाई के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। 3 से 6 जुलाई के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में बादल बरसने की संभावना है। 

1 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।

1 जुलाई और 4-6 जुलाई के दौरान विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 1, 4 और 5 जुलाई को मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। 

अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, साथ ही आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

देशभर में मॉनसून की एंट्री के साथ ही बीते कुछ दिनों से हो रही बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, 29°C तक पहुंचेगा पारा, दो दिन बाद आ सकती है ठंडी फुहार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...