back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon: यूपी और एमपी सहित 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR को लेकर ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजधानी दिल्‍ली को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजधानी दिल्‍ली को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 24 से 48 घंटों में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं, और बिजली गिरने की संभावना है। 

फिलहाल, मानसून देश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है और आने वाले दो दिनों में इसके पूरे देश में फैलने की संभावना है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते देश के कई राज्‍यों में प्राकृतिक आपदाएं भी आई। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बच्चा नाले में बह गया। वहीं, बलिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 

दिल्ली में येलो अलर्ट

मौसम विभाग, भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। और हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। IMD ने बताया कि, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। 

आठ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

देश के कई राज्‍यों में मॉनसून के एंट्री हो चुकी है। ऐसे में IMD ने आठ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अलर्ट में असम, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। 

IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण-गोवा क्षेत्र में 21 जून से 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट पहले ही दी थी। IMD के अनुसार, अगले दो दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है।

बिहार के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया जिले के कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट है। 

वही, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। सोमवार को पूरे बिहार में बारिश की संभावना है। हालांकि, दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में ज्यादा बारिश के आसार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵