back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलवान सुशील के मामले की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को

नई दिल्ली, 27 मई (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार के मामले की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल इस याचिका पर कल यानी 28 मई को सुनवाई करेंगे। याचिका लॉ स्टूडेंट श्रीकांत प्रसाद ने दायर की है। श्रीकांत प्रसाद के मुताबिक उसने याचिका दायर करने के लिए सुशील कुमार की मां कमला देवी से सहमति हासिल कर ली है। हालांकि हाईकोर्ट की लिस्टिंग में कमला देवी का नाम नहीं है। याचिका में कहा गया है कि इस केस में मीडिया ट्रायल चल रहा है। सुशील ने राष्ट्र के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है लेकिन मीडिया उसे अपराधी की तरह पेश कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले 23 मई को कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार और अजय कुमार को छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। सुशील पहलवान को मुंडका से गिरफ्तार किया था। रोहिणी कोर्ट ने पिछले 15 मई को सुशील पहलवान समेत नौ आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। दिल्ली पुलिस ने सुशील पहलवान पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। सुशील पहलवान पर रेसलर सागर की हत्या का आरोप है। पिछले 26 मई को रोहिणी कोर्ट ने इस मामले के चार वांछित आरोपितों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/ पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...