back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में शिशुओं के लिए खुलेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नवजात शिशुओं को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के हर जिले में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट और स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट स्थापित करने का फैसला किया है। फिलहाल प्रदेश के महिला चिकित्सालयों में शिशुओं के लिए 12 बिस्तरों से लैस स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट हैं, जिनकी संख्या अब तेजी से बढ़ाई जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगले पांच साल में 10 हजार नए उपकेंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के खुलने से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में कई सुविधाएं मिलेंगी। इन केंद्रों में मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर चेकअप और इलाज की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही योग और व्यायाम, परामर्श, स्कूली स्वास्थ्य शिक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। टीकाकरण और मातृ स्वास्थ्य जांच के अलावा, मौसमी बीमारियों जैसे ट्यूबरक्लोसिस और मलेरिया को रोकने के उपायों के साथ इलाज की सुविधा भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए जमीनी स्तर पर तेजी से काम किया है। नतीजतन, छोटे अस्पतालों से लेकर बड़े अस्पतालों तक रेफरल मामलों में भारी कमी आई है। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले पांच सालों में, राज्य भर में 5,000 नए स्वास्थ्य उप-केंद्र खोले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इन नए उपकेंद्रों पर जरूरी उपकरण, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...