back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय संस्थान में बन सकता है योग का हार्वर्ड जैसा विश्वविद्यालय: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने कहा है कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) में अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय की तर्ज पर योग के क्षेत्र में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बनने की क्षमता है। आयुष मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद यहां स्थित संस्थान के पहले भ्रमण के दौरान एमडीएनआईवाई के छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने यह बात कही। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, एमडीएनआईवाई दुनिया भर के विद्यार्थियों के लिए एक शीर्ष संस्थान बन सकता है। हमें इसके लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। यदि अमेरिका हार्वर्ड जैसे संस्थान की स्थापना कर सकता है, तो हम क्यों नहीं कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि यह दुनिया भर में हजारों छात्रों के लिए योग में शिक्षा और शोध के लिए भारत आने के रास्ते खोल सकता है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए एक वैश्विक ²ष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया। सोनोवाल ने कहा, स्वस्थ और सुंदर शरीर की तलाश में लोग भारत के दरवाजे पर खड़े हुए हैं। वर्तमान में, एमडीएनआईवाई के पास योग शिक्षा, प्रशिक्षण, औषधि और अनुसंधान सहित सभी कार्य हैं। विश्वविद्यालय में उन छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था होनी चाहिए, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं। एमडीएनआईवाई में बेहतरीन छात्रावास सुविधाओं से संस्थान का मूल्य संवर्धन होगा। छात्रों के साथ बातचीत करते हुए आयुष मंत्री ने कहा कि वह प्रतिदिन सुबह लगभग 30 मिनट योग का अभ्यास करते हैं। सोनोवाल ने पुस्तकालय, ध्यान केंद्र और एमडीएनआईवाई कैम्पस का भी भ्रमण किया। उन्होंने छात्रों का प्रदर्शन भी देखा। एमडीएनआईवाई निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसवरादी ने कहा कि एमडीएनआईवाई बीते कुछ साल में अर्ध सैन्य बलों के 18,000 जवानों को योग का प्रशिक्षण दे चुका है। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में कैदियों को योग सिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा, ह्लयोग व्यवस्था हमारे जीवन को नए आयाम देती है। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵