गुरुकुल कांगड़ी (मान्य विश्वविद्यालय) हरिद्वार ने अध्यापन व गैर अध्यापन कार्यों के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। उम्मीदवार आवेदन का प्रारूप गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gkv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया का नोटिफिकेशन भी वेबसाइट पर जारी किया गया है।
इन पदों पर होगी भर्ती
1. विभिन्न विषयों पर प्रोफेसर,
2. एसोसिएट प्रोफेसर
3. सहायक प्रोफेसर
4. लाइब्रेरियन
5. सहायक लाइब्रेरियन
6. प्रशिक्षक
7. कनिष्ठ श्रेणी लिपिक
8. मल्टी टास्किंग स्टाफ
9. आदि
कौन कर सकता है अप्लाई (योग्यता)
मैट्रिक से विश्वविद्यालय डिग्री तक,
पदों के अनुसार योग्यता रखी गई है, जिसको आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
इस नियुक्ति में ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन शुल्क
अध्यापन पद के लिए सामान्य वर्ग वालों के लिए 1200 रूपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए 600 रूपये शुल्क रखा गया है।
गैर अध्यापन पद के लिए सामान्य वर्ग वालों के लिए 800 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए 400 रूपये शुल्क रखा गया है।
आवेदन की संपूर्ण जानकारी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।




