नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात इन दिनों कुदरत की मार झेल रहा है, चारों तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही देखने को मिल रही हैं। राजधानी अहमदाबाद से लेकर वडोदरा तक सब जलमग्न नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कच्छ जिले में चक्रवात की आशंका जताई है, लिहाजा प्रशासन वहां से लोगों को घर खाली करने के लिए आग्रह कर रहा हैं। मुख्यंमत्री भूपेंद्र पटेल इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।
वडोदरा मे टूटा कुदरत का कहर
गुजरात में कुदरत का प्रकोप सबसे ज्यादा वडोदरा में देखने को मिल रहा हैं। हालात ये हो गए हैं कि घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों के अपने घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। मड़ीसा चौकसी इलाके हालात इतने बद से बत्तर हो गए हैं कि घर हो या दुकान सब जलमग्न दिखाई दे रहा हैं। लोग पंप से पानी निकालने को मजबूर हैं। बिगड़ते हुए हालात को देखकर वहां सेना की तैनाती कर दी गई है।
कच्छ में घरों को खाली कराया गया
मौसम विभाग के कथनानुसार आने वाले कुछ घंटों में कच्छ चक्रवात की चपेट में आ सकता है। मुख्यंमत्री भूपेंद्र पटेल ने कच्छ के डिस्ट्रिक्ट क्लेकटर से चक्रवात से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यंमत्री भूपेंद्र पटेल ने आदेश दिया कि तुरंत वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। लोगों को सुरक्षित निकालने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। स्कूल कॉलेज में भी छुट्टियां घोषित कर दी गई।
अरब सागर में चक्रवात असामान्य घटना
मौसम विभाग ने माना कि अगस्त महीने में अरब सागर मे तूफान असामान्य घटना है। साल 1944, 1964 और 1976 समेत केवल तीन बार ही ऐसा हुआ है कि अगस्त महीने में अरब सागर में तूफान आया हो। हालांकि बंगाल की खाड़ी में 132 साल में अगस्त महीने में 28 तूफान आ चुके हैं।





