back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रेट इंडिया फिल्म्स अमेरिका में सिम्बु की मानाडु रिलीज करेगी

चेन्नई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेट इंडिया फिल्म्स निर्देशक वेंकट प्रभु की आगामी एक्शन थ्रिलर मानाडु को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें अभिनेता सिम्बु और कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में हैं। बुधवार को एक बयान में, निर्देशक एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को 1,000 से अधिक स्क्रीन पर वितरित करने वाली फर्म ग्रेट इंडिया फिल्म्स ने कहा कि सिम्बु-स्टारर मानाडु संयुक्त राज्य में 150 से ज्यादा जगहों पर रिलीज होगी। फर्म ने यह भी बताया कि वह जनवरी 2022 में प्रभास-स्टारर राधे श्याम का भी वितरण करेगी। कंपनी ने दावा किया कि उसने अकेले 2021 में 15 से ज्यादा फिल्मों का वितरण किया था और सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद 2021 में महामारी के दौरान अमेरिका में सिनेमाघरों में दक्षिण भारतीय फिल्म प्रदर्शित करने वाली यह पहली थी। सिम्बु और कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा 25 नवंबर को रिलीज हो रही मानाडु में एस.जे. सूर्या, एस.ए. चंद्रशेखर, वाई.जी. महेंद्रन, प्रेमगी अमरन, करुणाकरण और डेनियल एनी पोप सहित अन्य भी शामिल हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म केनिर्माताओं का दावा है कि इसमें विज्ञान और कल्पना का जोड़ है। इसका निर्माण वी हाउस प्रोडक्शंस के सुरेश कामची ने किया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵