back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीयू में सोमवार को ग्रेजुएशन का रिजल्ट और पीजी दाखिला प्रक्रिया एक साथ

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब 26 जुलाई से दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 26 जुलाई से ही दिल्ली विश्वविद्यालय के कई स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 26 जुलाई से विश्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया 21 अगस्त को समाप्त होगी। डीयू में पोस्ट ग्रेजुएशन के 70 से अधिक पाठ्यक्रम की 20 हजार सीटों पर यह दाखिले होंगे। दाखिले के लिए पोर्टल 25 जुलाई को लांच किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में अब तक 64 यूजी पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डीएस रावत ने कहा कि शेष 10 पाठ्यक्रमों का रिजल्ट सोमवार को घोषित किया जा रहा है। सामान्यत बीए प्रोग्राम कोर्स के परिणाम में 3-4 महीने लगते हैं। लेकिन इस वर्ष सभी परीक्षा परिणाम एक महीने के भीतर जारी किए गए हैं। जिन पाठ्यक्रमों का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है उनका रिजल्ट सोमवार को घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पीजी पाठ्यक्रमों के दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। दाखिलों के लिए इस वर्ष भी साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। डीयू में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर होते हैं। शेष 50 फीसदी सीटों पर डीयू से ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को मेरिट के आधार पर दाखिला मिलता रहा है। डीयू दाखिला विभाग के डीन प्रो राजीव गुप्ता के मुताबिक इस बार डीयू में दाखिला प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया है। कोरोना के कारण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले फिर से प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। बीए (ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स, बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी अंग्रेजी, बीए (ऑनर्स) राजनीतिक विज्ञान, बीए (ऑनर्स) समाजशास्त्र, बीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, बीएससी (पास) गृह विज्ञान आदि का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कालेजों में फस्र्ट ईयर के दाखिले की तारीख और प्रक्रिया का भी ऐलान कर दिया है। अंडर-ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 2 अगस्त से 31 अगस्त तक आवेदन फार्म भरा जा सकेगा। –आईएएनएस जीसीबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...