back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार को निकासी योजना का ब्योरा देना चाहिए: राहुल

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत जैसे ही यूक्रेन से लोगों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर रहा है, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार से निकासी योजना का विवरण साझा करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, और त्रासदी ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा: कितने छात्रों को बचाकर ला चुके हैं। कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकास प्लान, इन परिवारों को एक स्पष्ट रणनीति बताना हमारी जि़म्मेदारी है। इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन गंगा के घटनाक्रम के बारे में अपडेट किया। उन्होंने कहा, पिछले 24 घंटों में अब छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं। पोलैंड से पहली उड़ान शामिल हैं। यूक्रेन से 1377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। यूक्रेन के खारकीव में मंगलवार सुबह एक भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर की हत्या कर दी गई। नवीन कर्नाटक के हावेरी का रहने वाला था और यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में मारे जाने वाला पहला भारतीय है। नवीन पिछले चार साल से यूक्रेन में पढ़ रहा था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वह नाश्ता करने बाहर गया था। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵