back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काशी पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल, गोरखपुर की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वाराणसी, 6 अप्रैल(आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर मंदिर में जो घटना हुई है वह बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार वाराणसी पहुंचे। स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में मीडिया से बातचीत में गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले की घटना को दुर्भाग्यजनक बताया। कहा कि अकेले व्यक्ति हथियार लेकर ललकार कर मारने के लिए जाना उसके दु:साहस का परिचायक है। ऐसे लोगों पर निश्चित रूप से कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राजस्थान के राज्यपाल दो दिवसीय वाराणसी और मिर्जापुर के दौरे पर आए हुए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से वह दोपहर में स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से सड़क मार्ग से मां विंध्यावासिनी का दर्शन करने जाएंगे। बातचीत के दौरान उन्होंने राजस्थान के करौली में नवरात्रि के प्रथम दिन हुई घटना को दु:खद बताया और कहा कि जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कहा कि जिस तरह से करौली में पत्थरबाजी हुई मैं कह सकता हूं कि यह घटना पूरी तरह से पूर्वनियोजित थी। इसकी जांच चल रही है, उसके बाद सारे तथ्य सामने आएंगे। घटना को रोका जा सकता था। हालांकि राज्यपाल ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। वासंतिक नवरात्र में माता विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र वाराणसी पहुंचे हैं। स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में विश्राम के बाद राजस्थान के राज्यपाल का काफिला विंध्याचल के लिए रवाना हो गया। माता के दरबार में मत्था टेकने के बाद रात्रि विश्राम स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस वाराणसी में करेंगे। अगले दिन सात अप्रैल को वाराणसी स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस से सुबह नौ बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन एवं पूजन करने के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद संकट मोचन दर्शन के लिए पहुंचेंगे और दोपहर में वे स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस आएंगे। शाम पांच बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵