back to top
40.1 C
New Delhi
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपक हत्याकांड: चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, जांच के लिए पांच टीमें गठित

गोरखपुर में 19 साल के दीपक गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोरखपुर SSP ने त्‍वरित एक्‍शन में जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की हत्या ने पूरे इलाके में खौफ और तनाव पैदा कर दिया। आरोप है कि हत्या के पीछे गौ तस्करों का हाथ है। स्थिति को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा कड़े कर दी है और इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। 

वही, इस मामले में गोरखपुर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

गोरखपुर पुलिस की बडी कार्रवाई 

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने पिपराइच थाने की जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी और पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम कर्तव्य में लापरवाही और मनमानी बरतने के आरोप में उठाया गया है।

जांच के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित 

इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है, जो आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तस्करों ने ट्रक से दीपक को धक्का दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगकर उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होगी।

6 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज

दीपक गुप्ता की हत्या मामले में 6 संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पशु तस्कर हैं और पुलिस उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। SSP ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले में सियासत भी शुरु 

दीपक गुप्ता हत्याकांड के बाद सियासत भी गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि उनके गृह जिले में भी अपराध चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मिलीभगत से सत्ता संरक्षित पशु तस्करों के खिलाफ जनता का गुस्सा भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से फूटा है।

बता दें कि, मंगलवार, 16 सितंबर की देर रात गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के मऊआचापी गांव में ग्रामीणों के साथ झड़प के दौरान पशु तस्करों ने कथित तौर पर 19 वर्षीय दीपक की हत्या कर दी। शुरुआत में दावा किया गया कि उसे गोली मारकर मारा गया, लेकिन पुलिस ने मौत की वजह सिर में चोट लगना बताई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

OPPO F33 5G: युवाओं के लिए दमदार स्मार्टफोन, हर सेल्फी को बनाए यादगार; जानिए इसमें क्या-क्या है खास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ...

Atal Pension Yojana: ₹10,000 पेंशन पर बड़ा अपडेट, सरकार कर रही विचार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना Atal...

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: वानखेड़े में रन बरसेंगे, पिच बल्लेबाजों की बनेगी दोस्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज Mumbai Indians...

West Bengal Elections 2026: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल, हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता भिड़े

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के...

Stock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, , Sensex 600 से ज्यादा अंक टूटा, Nifty भी टमाटर की तरह हुआ लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 23 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵